फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Winds blew at 16 kmph, maximum temperature reached 32 degrees

Kurukshetra News: 16 किलोमीटर प्रति घंटा से चली हवाएं, 32 डिग्री तक पहुंचा अधिकतम तापमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Winds blew at 16 kmph, maximum temperature reached 32 degrees
कुरुक्षेत्र। जिले में मौसम में बदलाव जारी है। इसी बीच वीरवार को जहां 16 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं, वहीं तेज धूप भी खिली रही। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। पिछले चार दिनों से बारिश नहीं हो रही है जिसके चलते बाढ़ की मार झेल रहे लोगों व पक चुकी धान की कटाई की तैयारी में लगे किसानों को बड़ी राहत मिली है। धान भी मंडियों में आने लगी है। ऐसे में अब बारिश हुई तो धान में बड़ा नुकसान होने की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक डाॅ. सीबी सिंह ने कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग की जानकारी के आधार पर कहा कि अभी भी आने वाले दिनों में मौसम परिवर्तनशील रहेगा। ऐसे में किसानों को कृषि विभाग एवं मौसम विशेषज्ञों से मौसम की जानकारी हासिल करते रहना चाहिए। उन्होंने आने वाले दिनों में कुरुक्षेत्र सहित अन्य जिलों में हल्की बरसात एवं बूंदाबांदी की संभावना बताई है। उन्होंने बताया कि पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल में बार-बार बादल छाए रह सकते हैं। बीच-बीच में तेज धूप व हल्की बरसात हो सकती है।
विज्ञापन

डाॅ. सिंह के अनुसार आने वाले सप्ताह में लगातार मौसम परिवर्तनशील रहेगा। करीब 10 दिन बाद मौसम का तापमान हल्की गिरावट की ओर बढ़ सकता है। उन्होंने बताया कि हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार अब मानसून कमजोर पड़ता दिखाई दे रहा है। इसके चलते कुछ दिनों तक कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है और तेज बरसात की संभावना कम ही लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed