फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Will recommend to complete the degree of MBBS students returned from Ukraine: Naib Saini

यूक्रेन से लौटे एमबीबीएस छात्रों की डिग्री पूरा कराने की करेंगे सिफारिश: नायब सैनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 02:43 AM IST
विज्ञापन
Will recommend to complete the degree of MBBS students returned from Ukraine: Naib Saini
कुरुक्षेत्र। यूक्रेन से लौटी राशि भाटिया का हौसला बढ़ाते सांसद नायब सैनी व अन्य। - फोटो : Kurukshetra
सांसद नायब सैनी ने यूक्रेन से लौटे बच्चों से उनके घर जाकर मुलाकात करके उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान यूक्रेन से लौटी राशि भाटिया व अन्य विद्यार्थियों ने यूक्रेन के अनुभव को सांसद नायब सैनी के साथ साझा किये। सांसद ने कहा कि यूक्रेन से लौटे एमबीबीएस छात्रों की डिग्री देश में ही कंपलीट कराने की मांग केंद्र सरकार से करेंगे ताकि इन विद्यार्थियों का भविष्य सुरक्षित रहे। उन्होंने कहा कि यूक्रेन-रूस की जंग के कारण यूक्रेन में एमबीबीएस कर रहे करीब बीस हजार छात्रों की पढ़ाई खराब हुई है लेकिन केंद्र सरकार कोई ऐसा रास्ता अवश्य निकालेगी जिससे कि इन विद्यार्थियों की डिग्री अपने ही देश में पूरी हो जाए।
विज्ञापन

कहा कि यूक्रेन से भारतीय विद्यार्थियों को वापस लाना बेहद कठिन था लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार ने ऑपरेशन गंगा के तहत वहां फंसे छात्रों को वतन वापसी कराई। अभी भी यूक्रेन में कई भारतीय छात्र फंसे हैं उन्हें भी वापस लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शाहाबाद के 18 में से करीब 11 छात्र शाहाबाद पहुंचे हैं। जल्द ही अन्य छात्रों को सुरक्षित वापस लाया जाएगा। इस मौके पर गौरव बेदी, तिलक राज अग्रवाल, राजेश चावला, मुलखराज गुंबर, अनिल अरोड़ा, वीना सचदेवा, ईशा सचदेवा, रविदत्त शर्मा, राजकुमार भाटिया, हरीश मुंजाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed