फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Will not tolerate negligence in duty

ड्यूटी में लापरवाही नहीं होगी सहन

Tue, 13 May 2014 11:51 PM IST
अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
अमर उजाला, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 13 May 2014 11:51 PM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। उपायुक्त और जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल गजराज ने कहा कि 16
विज्ञापन
मई को को मतगणना ड्यूटी में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

अग्रसेन स्कूल में बनाए गए मतगणना केंद्रों में पांचों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना का कार्य सुचारु रूप से संपन्न करवाने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को पारदर्शिता के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वाह करना होगा।

उपायुक्त ने कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के विधानसभा क्षेत्र थानेसर, पिहोवा, शाहाबाद, लाडवा व रादौर की 16 मई को अग्रसेन पब्लिक स्कूल सेक्टर-13 में होने वाली मतगणना की तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रशासन की तरफ से आयोग की हिदायतों के अनुसार अग्रसेन स्कूल सेक्टर-13 में बनाए गए मतगणना केंद्रों में सुरक्षा एवं व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मतगणना के दिन तमाम तैयारियों को पूरा करने के लिए संबंधित महकमे के अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार मतगणना केंद्रों के अंदर किसी भी व्यक्ति को मोबाइल फोन, बीड़ी, सिगरेट, शस्त्र आदि ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इतना ही नहीं, काउंटिंग एजेंट को पैन और कॉपी ले जाने की भी अनुमति नहीं होगी।

उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए कि 16 मई को सुबह 6 बजे से पहले सभी अधिकारी व कर्मचारी मतगणना केंद्र में पहुंचना सुनिश्चित करेंगे और सभी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ मतगणना का कार्य संपन्न करवाएंगे।


इस मौके पर पुलिस अधीक्षक वाई पूर्ण कुमार, एसडीएम थानेसर राजेश कुमार, एसडीएम पिहोवा धर्मवीर सिंह, एसडीएम शाहाबाद हेमा शर्मा, सीटीएम सुभिता ढाका, चुनाव तहसीलदार राजकुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed