फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Will make political alliance with the party giving one Lok Sabha, one Rajya Sabha, four assembly tickets

Kurukshetra News: एक लोकसभा, एक राज्यसभा, चार विधानसभा टिकटें देने वाली पार्टी से करेंगे राजनीतिक गठबंधन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Will make political alliance with the party giving one Lok Sabha, one Rajya Sabha, four assembly tickets
कुरुक्षेत्र।आने वाले चुनावों में लोकसभा और राज्यसभा में एक-एक, विधानसभा की चार टिकट देने वाली राजनीतिक पार्टी के साथ ही रोड़ समाज खड़ा होगा। यह समाज का हक है और इसे लेकर ही रहेंगे। यह फैसला रविवार को अखिल भारतीय रोड़ समाज आरक्षण संघर्ष समिति की रोड़ धर्मशाला में हुई अहम बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

इंजीनियर कलीराम मोहना की अध्यक्षता में हुई इस बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा में संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र आर्य दादूपुर ने कहा कि रोड़ समाज को केंद्र व राज्यों में ओबीसी आरक्षण दिया जाए। इसके लिए संघर्ष समिति लंबे समय से प्रयासरत है। अभी-अभी यूपीएससी सिविल सेवा का परिणाम आया है, जिसमें रोड़ समाज के कई युवा आरक्षण के अभाव में परिणाम में अपनी जगह नहीं बना पाए। जबकि उनसे कम नंबर लेने वाले ओबीसी श्रेणी के बच्चे उर्तीण हो गए हैं।
विज्ञापन

आरक्षण के अभाव के चलते रोड़ समाज के बच्चों ने आइलैट्स के टैस्ट को ही बड़ा कोर्स मान लिया है और समाज का एक बड़ा तबका भारत में रोजगार ना मिलने के कारण विदेशों में रोजगार की तलाश के लिए जा रहा है और अपनी संस्कृति से विमुख होता जा रहा है। इस मौके पर कहा गया कि रोड़ समाज आगामी चुनावों में राजनीतिक पार्टियों के साथ टिकटों की शर्त पर चुनावी समझौते करेगा। एक लोकसभा, एक राज्यसभा, चार विधानसभा टिकटों से नीचे किसी पार्टी से समझौता नहीं होगा। किसान आंदोलन की तर्ज पर राजनीतिक हक व आरक्षण की जमीनी व कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेंद्र आर्य ने कहा कि धोखा देने वाली पार्टी को यमुना पार करायेंगे। संसद के मानसून सत्र के दौरान आरक्षण की मांग को लेकर दिल्ली में सम्मेलन करके सांसदों व मंत्रियों को ज्ञापन सौंपेगे। 25 जून को पानीपत के अहर गांव में समाज की एक पंचायत का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद गांव-गांव जाकर राजनीतिक व आरक्षण की चेतना जगाने के लिए जन-जागरण अभियान चलाएंगे। शीघ्र ही संघर्ष समिति की नई कार्यकारणी का गठन किया जायेगा। आंदोलन को मजबूती देने के लिए रोड़ समाज की बांगर, खादर व चौरासी सहित सभी 12 खापों को पुर्नजीवित कर पुर्नगठन किया जाएगा। इस अवसर पर सुखबीर सिंह, एडवोकेट प्रेम सिंह कतलाहेड़ी, चौधरी खेमचंद सहित बड़ी संख्या में लोग मोजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed