फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Will be able to do MTech in electrical engineering with job, business

Kurukshetra News: नौकरी, कारोबार के साथ कर सकेंगे इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में एमटेक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Will be able to do MTech in electrical engineering with job, business
कुरुक्षेत्र। अगर आप किसी नौकरी, कारोबार व अन्य कार्य में व्यस्त हैं और तकनीकी पढ़ाई से जीवन को नई दिशा देना चाहते हैं तो इसमें एनआईटी कुरुक्षेत्र अहम भूमिका निभाएगा। इसके लिए संस्थान की ओर से इसी सत्र से ही वीकेंड प्रोग्राम चलाया जाएगा, जिसके अनुसार शनिवार व रविवार को ही कक्षाएं लगाई जाएंगी। इसमें संस्थान की ओर से सामान्य तौर पर कराई जाने वाली पढ़ाई की तर्ज पर ही एमटेक में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कराई जाएगी, जिससे आपकी नौकरी, कारोबार व अन्य कार्य भी प्रभावित नहीं होगा। यह तीन वर्षीय डिग्री कोर्स होगा। आरंभ में एमटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद आगे इसमें नए विषय भी जोड़े जाएंगे। इसके लिए अगस्त माह में प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

दरअसल, संस्थान में गैर शिक्षक कर्मियों को नौकरी करते समय तकनीकी शिक्षा न होने के चलते आगे बढ़ने का मौका नहीं मिल पा रहा था। अब वे नौकरी के साथ-साथ तकनीकी पढ़ाई कर डिग्री भी ले सकेंगे, जिसके बाद उनकी उन्नति का रास्ता भी खुल सकेगा। तकनीकी संस्थानों के गैर शिक्षक कर्मियों के लिए योग्यता में भी तकनीकी शिक्षा की मांग की जाने लगी है। ऐसे में एनआईटी कुरुक्षेत्र द्वारा वीकेंड प्रोग्राम के तहत कराए जाने वाले कोर्स बेहद कारगर साबित होंगे।
विज्ञापन

एनआईटी निदेशक डॉ बीवी रमना रेड्डी का कहना है कि वीकेंड प्रोग्राम के तहत तकनीकी पढ़ाई की गहन आवश्यकता महसूस की जा रही थी। भले ही यह वीकेंड प्रोग्राम के तहत शनिवार और रविवार को पढ़ाई कराई जाएगी, लेकिन पंजीकृत होने वाले हर विद्यार्थी को सामान्य कक्षाओं में कराई जाने वाली पढ़ाई की तरह पूरा मौका दिया जाएगा। यह प्रोग्राम अगस्त माह से शुरू किए जाने की तैयारी है। एनआईटी के गैर शिक्षक कर्मियों के साथ-साथ बाहर के भी बड़े स्तर पर ऐसे लोगों को फायदा होगा। अभी एमटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग तीन वर्षीय डिग्री कोर्स ही करवाया जाएगा, लेकिन भविष्य में अन्य विषयों में भी पढ़ाई कराए जाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed