फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Who will act on ragging in hostels : Randhawa

हॉस्टल में रैगिंग करने वालों पर होगी कार्रवाई : रंधावा

Thu, 01 Oct 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र Updated Thu, 01 Oct 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) कुरुक्षेत्र के सहायक निदेशक बीएस रंधावा ने कहा कि हॉस्टल में रैगिंग करने वाले किसी भी खिलाड़ी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


सभी को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की हिदायतों का पालन करना होगा। हॉस्टल में रैगिंग को रोकने के लिए एक कमेटी गठित की गइ है। इसके लिए वरिष्ठ प्रशिक्षक बलवंत कौर को नोडल ऑफिसर नियुक्त किया गया है। बीएस रंधावा बुधवार को साई सेंटर में रैगिंग को रोकने के लिए प्रशिक्षकों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने सुप्रीम  कोर्ट और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की जानकारी देते हुए कहा कि होस्टल में एंटी रैगिंग सेल बनाई गई है। यह समय-समय पर होस्टल की चेकिंग करेगी और रैगिंग को भी रोकेगी।
विज्ञापन


कमेटी के सदस्य विद्यार्थियों के मोबाइल और सोशल साइट्स आदि पर भी नजर  रखेंगे। कमेटी के सदस्य हर माह अपनी रिपोर्ट अधिकारी को देंगे। इसके अलावा कमेटी के सदस्यों को वेबसाइट को भी अपडेट करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोडल ऑफिसर और  एंटी रैगिंग सैल के अधिकारियों को नई गाइड लाइंस के अनुसार अपने आप को अपडेट करेंगे। इसके अलावा समय-समय पर विद्यार्थियों से बातचीत कर सरकार की हिदायतों की जानकारी भी देंगे। इस मौके पर बलवंत कौर, सतपाल  सिंह, कुलदीप सिंह वड़ैच, अमित कुमार गुर्जर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed