फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Who are these expats to Dhartiputron

ये कौन लुभा रहा है धरतीपुत्रों को

Sun, 31 May 2015 01:05 AM IST
कुुुरुक्ष्ाेत्र/अमर उजाला ब्यूरो
कुुुरुक्ष्ाेत्र/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 31 May 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
लाडवा। मौजूदा प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ किसान-मजदूर संवाद पद यात्रा शनिवार दोपहर को लाडवा अंबेडकर चौक पर पहुंची।
विज्ञापन


सबसे पहले पदयात्रा के आयोजक प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर सहित अनेक कार्यकर्त्ताओं ने बाबा साहिब डॉ. भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए व बाद में उपस्थित किसानों व मजदूरों को संबोधित किया। लाडवा में पहुंचने पर किसान-मजदूर संवाद पद यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया व प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर को पगड़ी व तलवार देकर सम्मानित किया गया।

पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य किसान व आम आदमी से सीधे पार्टी के पदाधिकारी संवाद कर सकें और उनकी समस्याएं को जान पाए। इस अवसर पर जगबीर जोगना खेड़ा,शाहाबद के पूर्व विधायक अनिल धनतौड़ी, डॉ. बरखा राम, राजबीर बड़ौदा उपस्थित थे।     
विज्ञापन


हुड्डा ग्रुप ने बनाए रखी पदयात्रा से दूरियां
शनिवार दोपहर को लाडवा अंबेडकर चौक पर पहुंची किसान-मजदूर संवाद पद यात्रा से लाडवा में हुड्डा ग्रुप के कार्यकर्त्ताओं ने दूरियां बनाए रखी।

ऐसा भी नहीं है कि लाडवा में पदयात्रा का स्वागत न किया गया हो। लाडवा अंबेडकर चौक पर पदयात्रा का स्वागत भी किया गया, लेकिन लाडवा से एक भी वरिष्ठ नेता व कार्यकर्त्ता दिखाई नहीं दिए, जिससे साफ जाहिर है कि गुट बाजी के चलते हुड्डा ग्रुप ने प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर की इस पदयात्रा से दूरियां बनाए रखी। मात्र दो-चार कार्यकर्त्ताओं को छोड़कर पार्टी का एक भी बड़ा नेता व पदाधिकारी दिखाई नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed