फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   White potato prices fall in the markets

Kurukshetra News: मंडियों में गिरे सफेद आलू के दाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
White potato prices fall in the markets
कुरुक्षेत्र। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) ने प्रदेश की मंडियों में सफेद आलू के लगातार गिरते दामों के लिए सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। यूनियन ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा है कि जिले की पिपली, शाहाबाद और बाबैन सहित प्रदेश की मंडियों में सफेद आलू के भाव उत्पादन लागत से भी नीचे चले गए हैं। इसके बावजूद सरकार की ओर से भावांतर भरपाई योजना अब तक लागू नहीं की गई, जो सीधे तौर पर किसानों के साथ अन्याय है।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी का कहना है कि कुरुक्षेत्र के अलावा पंचकुला, सिरसा, सोनीपत, यमुनानगर और अंबाला की मंडियों में भी सफेद आलू के दामों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। किसान अपनी फसल मंडियों में लेकर पहुंच रहे हैं लेकिन उनकी लागत भी नहीं निकल पा रही। इससे सफेद आलू उत्पादक किसान गंभीर आर्थिक संकट में फंसते जा रहे हैं। यूनियन की प्रमुख मांग है कि लाल और सफेद आलू के लिए अलग-अलग भाव और औसत तय किया जाए।
विज्ञापन

भावांतर भरपाई की गणना वास्तविक मंडी विक्रय मूल्य के आधार पर हो और पोर्टल पर पंजीकृत आलू फसल का तुरंत सत्यापन कराया जाए। साथ ही ई-खरीद पोर्टल पर कोटा जारी कर ऑनलाइन गेट पास व्यवस्था बहाल की जाए। यूनियन ने बताया कि दूसरी ओर लाल आलू के दाम अपेक्षाकृत बेहतर बने हुए हैं। इसी कारण मंडियों में औसत या मॉडल भाव ऊपर दिखाया जा रहा है। इस औसत में लाल आलू के भाव जुड़ने से सफेद आलू का वास्तविक नुकसान छिप रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नतीजतन सफेद आलू उत्पादक किसानों को भावांतर भरपाई योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा, जो पूरी तरह से अनुचित है। भाकियू (चढ़ूनी) ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र हस्तक्षेप नहीं किया तो किसानों को भारी नुकसान होगा जिसकी जिम्मेदारी सरकार और संबंधित विभागों की होगी। मांगें न माने जाने पर संगठन ने आंदोलन का रास्ता अपनाने की भी चेतावनी दी है। भाकियू (चढ़ूनी) ने आरोप लगाया कि आलू की फसल मंडियों में पहुंचने के बावजूद ई-खरीद पोर्टल पर किसानों की ओर से पंजीकृत फसल का सत्यापन अभी तक पूरा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed