फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   900 vacancies in Roadways; promotions stalled for 18 years

Kurukshetra News: रोडवेज में 900 पद खाली, 18 साल से पदोन्नति अटकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
900 vacancies in Roadways; promotions stalled for 18 years
कुरुक्षेत्र। नए बस अड्डे का मुख्य द्वार। संवाद - फोटो : Archive
कुरुक्षेत्र। रोडवेज में उप निरीक्षकों के करीब 900 पद रिक्त होने का दावा किया जा रहा है। वर्ष 2008 में भर्ती हुए परिचालक लगभग 18 साल से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे हैं। कर्मचारियों ने इस मामले में आवाज उठाई है।
विज्ञापन

परिचालकों ने महाप्रबंधक के जरिए राज्य परिवहन के महानिदेशक को पत्र भेजा है। उन्होंने वरिष्ठता और पात्रता के आधार पर पदोन्नति की मांग की। कर्मियों का कहना है कि इतने पद खाली होने पर भी देरी क्यों हो रही है। वर्ष 2008 में करीब 1910 परिचालकों की भर्ती हुई थी। इनमें से कई 18 वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं। पदोन्नति न मिलने से उनका मनोबल प्रभावित हो रहा है। आशंका है कि कई परिचालक बिना पदोन्नति के ही सेवानिवृत्त हो जाएंगे। महानिदेशक को भेजे पत्र में 2008 बैच के 600 से अधिक परिचालकों को पात्र बताया गया है।
विज्ञापन


पदोन्नति पर सवाल
ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के प्रदेश महासचिव बलदेव सिंह मामू माजरा ने भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि 900 से अधिक पद रिक्त हैं। परिचालक निर्धारित मानकों को पूरा करते हैं। उनकी पदोन्नति पर तुरंत निर्णय लिया जाना चाहिए। कर्मचारियों को अब विभागीय मुख्यालय से कार्रवाई की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed