फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   ...When the helicopter of Chief Minister Nayab Saini flew again after a few minutes of receiving the call

Kurukshetra News: ... जब कॉल आते ही कुछ मिनट बाद फिर उड़ा मुख्यमंत्री नायब सैनी का हेलिकॉप्टर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
...When the helicopter of Chief Minister Nayab Saini flew again after a few minutes of receiving the call
कुरुक्षेत्र। हेलिकॉप्टर लैंड हुआ तो मुख्यमंत्री नायब सैनी उतरे, परेड की सलामी ली तो स्वागत भी हुआ लेकिन वे अभी हेलीपैड से महज 200 मीटर दूर स्थित पुलिस लाइन के गेट तक पहुंचे भी नहीं थे कि एक कॉल आते उनके हेलिकॉप्टर ने फिर उड़ान भरी। चंद मिनट में ही मुख्यमंत्री का वहां से जाना चर्चा का विषय बन गया। बताया गया कि उन्हें रोहतक में किसी आयोजन के चलते जाना पड़ा लेकिन देर शाम फिर धर्मनगरी पहुंचे तो कार्यकर्ताओं व अधिकारियों ने उनका फिर स्वागत किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सैनी रविवार को शाम करीब साढ़े तीन बजे हेलिकॉप्टर के जरिए हरिद्वार से सीधे कुरुक्षेत्र पुलिस लाइन पहुंचे थे, जहां पुलिस जवानों ने उन्हें सलामी दी तो पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, जिलाध्यक्ष सुशील राणा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। अभी वे पुलिस लाइन ग्रांउड से निकल कर गेट तक भी नहीं पहुंच पाए कि अचानक उनके पास कॉल आई तो वहीं से वापस हो गए। मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर में सवार होकर रवाना हुए। शाम करीब पौने छह बजे फिर धर्मनगरी पहुंचे। यहां वे अपने आवास पर गए, जहां कार्यकर्ताओं ने न केवल उनका स्वागत किया बल्कि सरकार बनने के बाद बने जिला के हालात पर चर्चा भी की। उधर पार्टी जिलाध्यक्ष सुशील राणा का कहना था कि मुख्यमंत्री को रोहतक में आयोजित एक आयोजन में जाना पड़ा, जिसके चलते ही वे तत्काल निकल गए लेकिन देर शाम फिर वापस लौटे।
विज्ञापन




आज रत्नावली महोत्सव में होंगे मुख्यातिथि
मुख्यमंत्री नायब आज सोमवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के रत्नावली महोत्सव में बतौर मुख्यातिथि शरीक होंगे, जहां राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय भी पहुंचेंगे तो शिक्षामंत्री महिपाल ढांडा भी पहुंचेंगे। महोत्सव में 34 विद्याओं ने विजेता रहे छात्र-छात्राओं को मुख्यातिथि द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



योगी आदित्यनाथ आज धर्मनगरी में
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सोमवार को धर्मनगरी में पहुंचेंगे। वे बाबा डेरा गरीब नाथ सरस्वती पीठ पिहोवा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी भी पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed