{"_id":"65dba2da23efd80e45052918","slug":"when-internet-services-were-restored-people-got-relief-people-started-getting-ration-even-at-depots-kurukshetra-news-c-45-1-kur1002-114227-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: इंटरनेट सेवाएं बहाल हुईं तो लोगों को मिली राहत, डिपो पर भी लोगों को मिलने लगा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: इंटरनेट सेवाएं बहाल हुईं तो लोगों को मिली राहत, डिपो पर भी लोगों को मिलने लगा राशन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सिमरन प्रीत।
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी में इंटरनेट सेवाएं बहाल होते ही लोगों के चेहरों पर रौनक लौट आई, जिसके चलते लोग जहां एक दूसरे को सूचना देते दिखाई दिए तो वहीं मोबाइल से कॉल करते भी नजर आए। पिछले कई दिनों से इंटरनेट बंद होने के चलते लोगों को भारी परेशानियां का सामना करना पड़ रहा था, जिसके चलते जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया था।
इंटरनेट बंद होने से जहां मोबाइलों से होने वाला भुगतान पूरी तरह से प्रभावित हो गया था तो वहीं ऑनलाइन ऑर्डर भी नहीं हो पा रहे थे। इसके अलावा जहां पिछले माह डिपो संचालकों की हड़ताल के चलते लोगों को भारी परेशानियों से जूझना पड़ा था तो वहीं अब इंटरनेट बंद होने से डिपो संचालकों के सामने भी राशन वितरित करने की समस्या भी पैदा हो गई थी। हालांकि कुछ डिपो संचालकों की ओर से वाई फाई का सहारा लेकर लोगों को राशन वितरित किया जा रहा था, जिससे जिलेभर में कई लोगों को राशन मिलने में राहत भी नजर आ रही थी। रविवार को इंटरनेट चलने के बाद भी इंटरनेट में कई जगहों पर इंटरनेट में रुकावट आई और डिपो संचालक वाई-फाई का प्रयोग कर लोगों को राशन बांटकर राहत देते दिखाई दिए।
ऑनलाइन भुगतान करने में होगी आसानी : अंजू
अंजू का कहना है कि नेट बंद के कारण ऑनलाइन भुगतान नहीं कर पा रहे थे, जिससे परेशानी हो रही थी। पर्स घर भूल जाने पर वापस लौटना पड़ रहा था, लेकिन इंटरनेट चलने से बाजारवाद को बढ़ावा मिलेगा और ग्राहक भी ऑनलाइन भुगतान कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन ट्रेन देखने और टिकट बुक करवाने में भी बहुत परेशानी हो रही थी, लेकिन अब इंटरनेट से सुविधा ले पाएंगे।
विज्ञापन
इंटरनेट चलने से पढ़ाई हुई बहाल : सिमरन
प्रतियोगी छात्रा सिमरन प्रीत का कहना है किसान आंदोलन के चलते सरकार द्वारा 11 फरवरी से नेट सेवाएं बंद कर दी गई थी, जिस कारण पढ़ाई बहुत बाधित हुई है। उन्होंने कहा कि उनके कोचिंग सेंटर में ऑनलाइन प्रोजेक्टर के माध्यम से पढ़ाया जाता था, जोकि पिछले 13 दिनों से ठप पड़ा था, अब नेट बहाल होने से राहत मिली। कई दिनों का रुका हुआ काम पूरा कर सकेंगे।
इंटरनेट शुरू होने से होंगे अब कई काम : मोनू
मोनू का कहना है कि पिछले कई दिनों से इंटरनेट बंद होने के चलते भारी परेशानियां हो रही थी, लेकिन अब इंटरनेट चलते से कई काम फिर से हो सकेंगे। अब जहां डिपो पर राशन मिल पाएगा तो वहीं ऑनलाइन ऑर्डर भी मिल सकेंगे। पिछले 13 दिनों से इंटरनेट बंद था आज शुरू हुआ तो बड़ी राहत मिली।