फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Wheels of 12 trains remained stopped for the 16th day due to farmers' protest

Kurukshetra News: किसान आंदोलन के चलते 16वें दिन भी थमे रहे 12 रेलगाड़ियों के पहिए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
Wheels of 12 trains remained stopped for the 16th day due to farmers' protest
कुरुक्षेत्र। किसान आंदोलन के चलते 16वें दिन भी रेल यातायात प्रभावित रहा, जिसके कारण जहां यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी तो वहीं कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन को भी अब तक 26 लाख रुपये के करीब का नुकसान हो चुका है। पंजाब के कई शहरों में जाने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिसके कारण यात्रियों को बसों पर निर्भर होना पड़ रहा है, इससे यात्रियों की जेब पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन


स्टेशन पर पहुंचे यात्री रेलगाड़ियों के रद्द और देरी से होने के कारण घंटों स्टेशन पर इंतजार करते देखे जा सकते हैं, वहीं स्टेशन पर खाने पीने की वस्तुएं बिक्री करने वाले दुकानदारों का कहना है कि किसान आंदोलन के चलते यात्रियों में कमी देखने को मिल रही है, जिससे दुकान पर खरीदारी करने वाले यात्री भी कम आ रहे हैं।
विज्ञापन







यात्रियों की संख्या में आई कमी : मीणा
स्टेशन अधीक्षक शंकर लाल मीणा ने बताया कि 16वें दिन भी किसान आंदोलन का असर जारी है। यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए चंडीगढ़ रूट से पंजाब के लिए रेलगाड़ियों के रूट बदले गए हैं। किसान आंदोलन के चलते कई रेलगाड़ियां स्थगित हैं तो कई रेलगाड़ियों के रूट बदले गए हैं। इसके कारण स्टेशन पर यात्री कम देखने को मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed