{"_id":"c9e31f4bf185514dc4a62dda63db8e16","slug":"wheat-scam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों के गेहूं घोटाला का मुख्य आरोपी काबू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करोड़ों के गेहूं घोटाला का मुख्य आरोपी काबू
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
Updated Thu, 28 Jan 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उसे वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा। बता दें कि इस्माईलाबाद में करोड़ों रुपए के गेहूं घोटाले का पर्दाफाश जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक डॉ. घनश्याम की जांच में हुआ था। इस मामले में मुख्यालय के आदेशों के बाद पुलिस ने खाद्य आपूर्ति विभाग में निरीक्षक समेत विभाग के सात कर्मचारियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में अभी तक ये पहली गिरफ्तारी है। मुख्य आरोपी की पत्नी संतोष रानी भाजपा की टिकट पर नरवाना से विधान सभा के प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ चुकी हैं।
डीएफएससी डॉ. घनश्याम ने इस्माईलाबाद में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के गोदाम का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्हें शक हुआ कि स्टॉक में गड़बड़ है। इसके बाद उन्होंने जांच कराई तो शक सही निकला। उन्होंने इसकी रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी। पहली टीम ने तो रिपोर्ट ही सही नहीं दी। उसके बाद दूसरी टीम से गेहूं की बोरियों की गिनती कराई गई। उसकी रिपोर्ट से सच सामने आ गया। इस स्टाक में 2.58 लाख में से 1.78 लाख बैग नहीं मिले।
इस मामले में मुख्यालय की ओर से इंस्पेक्टर रामनिवास समेत 7 लोगों के खिलाफ थाना इस्माईलाबाद में केस दर्ज किया गया था। एसपी सिमरदीप सिंह ने पिहोवा के डीएसपी चंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया था। एसआईटी रिकॉर्ड, गोदाम रजिस्टर समेत अन्य दस्तावेज लेकर जांच शुरू कर दी थी। बुधवार को देर शाम पुलिस को उस समय कामयाबी हासिल हुई, जब सूचना मिली कि मुख्य आरोपी इंस्पेक्टर रामनिवास पिहोवा में मौजूद है। इस पर पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर रेड की और आरोपी इंस्पेक्टर रामनिवास को काबू कर लिया।
विज्ञापन
इस्माईलाबाद में करोड़ों रुपये के गेहूं घोटाले के मुख्य आरोपी इंस्पेक्टर रामनिवास को पिहोवा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ जारी है। उसे वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
-चंद्रपाल, डीएसपी, पिहोवा।