फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Wheat lifting from grain markets started on the 11th day, threat of rain remained on three lakh quintals of wheat

Kurukshetra News: 11वें दिन शुरू हुआ अनाज मंडियों से गेहूं का उठान, तीन लाख क्विंटल गेहूं पर बना रहा बारिश का खतरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Wheat lifting from grain markets started on the 11th day, threat of rain remained on three lakh quintals of wheat
कुरुक्षेत्र। खरीद के 11वें दिन अनाज मंडियों से गेहूं का उठान शुरू हुआ। पहले दिन 7640 क्विंटल गेहूं का उठान किया गया जबकि तीन लाख 11 हजार 20 क्विंटल गेहूं देर रात तक उठान की बाट जोहता रहा। खुले आसमान के नीचे पड़े इस गेहूं पर बारिश का खतरा देर रात तक बना रहा।
विज्ञापन

मौसम में हुए बदलाव ने किसानों से लेकर आढ़तियों की चिंता बढ़ा दी है। शुक्रवार को दिनभर बारिश की संभावना बनी रही। सुबह करीब आठ बजे कई क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई और शाम छह बजते ही फिर काली घटाएं छा गईं, जिससे रात जैसा नजारा बन गया और वाहन चालक लाइटें जलाकर चलते दिखाई दिए। मौसम के बदलाव के बीच अनाज मंडियों में गेहूं की आवक जारी रही और शाम तक 19 हजार 490 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई।
विज्ञापन






10 किलोमीटर प्रति घंटा से चली हवाएं
शुक्रवार को दिन भर मौसम में बदलाव रहा। सुबह से देर रात तक 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलती रही। हालांकि देर रात तक बारिश नहीं हुई, जिससे किसानों ने कुछ राहत की सांस ली लेकिन आसमान में छाई घटाओं के चलते गेहूं की फसल पर खतरा बना रहा। शनिवार को भी ऐसा ही मौसम रहा तो कटाई कार्य पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जल्द तेज हो जाएगा उठान कार्य : सुरेंद्र
खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रण सुरेंद्र सैनी का कहना है कि शुक्रवार से गेहूं उठान का कार्य शुरू कर दिया गया है और अगले एक-दो दिन में ही इसमें तेजी दिखाई देने लगेगी। लगभग सभी मंडियों की निविदा प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। बदले मौसम के बीच किसान गेहूं सुखाकर ही लाएं। जल्दबाजी में कटाई न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed