फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Wheat crop scattered in the fields due to strong winds blowing amidst drizzle

Kurukshetra News: बूंदाबांदी के बीच चली तेज हवाओं से खेतों में बिछी गेहूं की फसल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Wheat crop scattered in the fields due to strong winds blowing amidst drizzle
इस्माईलाबाद। खेतों में बरसात से बिछी गेहूं की फसल। संवाद
कुरुक्षेत्र/इस्माईलाबाद। जिले में मौसम में लगातार बदलाव जारी है। शुक्रवार देर शाम तेज हवा के साथ कहीं हल्की तो कहीं तेज बूंदाबांदी हुई। शनिवार को भी दिनभर बादल छाए रहे। इससे मौसम में एक बार फिर से ठंडक बन गई है लेकिन तेज हवा के साथ आई बूंदाबांदी के बीच गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई है। वहीं रविवार के अलावा अगले सप्ताह भी मौसम में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। इससे किसानों की चिंता बढ़ रही है।
विज्ञापन

किसान प्रदीप, सौरव, रमेश कुमार, दीपक आदि ने बताया कि इस समय गेहूं की फसल पक कर खेतों में तैयार खड़ी है। सप्ताहभर में कटाई का कार्य बड़े पैमाने पर शुरू हो जाएगा लेकिन बार बार तेज हवा के साथ आई बरसात से गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई है। गेहूं की फसल में खासा नुकसान होने का अनुमान है। किसानों ने कहा कि फसल खेतों में बिछ जाने से कटाई में भी देरी होगी और किसानों के लिए अन्य समस्याएं भी बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि कई अनाज मंडियों में गेहूं खरीद का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। जो किसान अपनी फसल मंडी में लेकर गए हुए हैं, उनके लिए भी समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed