{"_id":"69ced12a4ba06a3f670ff2ba","slug":"wheat-began-arriving-at-the-grain-market-but-procurement-did-not-begin-on-the-second-day-kurukshetra-news-c-45-1-kur1009-152591-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: अनाज मंडी में गेहूं की होने लगी आवक, दूसरे दिन भी खरीद का कार्य नहीं हुआ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: अनाज मंडी में गेहूं की होने लगी आवक, दूसरे दिन भी खरीद का कार्य नहीं हुआ शुरू
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। अनाजमंडी में बिकवाली के लिए आई गेहूं की गुणवत्ता को जांचते आढ़ती और किसान। स्वयं
इस्माईलाबाद। अनाज मंडी में गेहूं की आवक धीरे धीरे बढ़ती जा रही है लेकिन दूसरे दिन भी गेहूं की सरकारी खरीद का कार्य शुरू न होने से किसानों में निराशा छाई हुई है। वीरवार को अनाज मंडी में करीब 642 क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है। इसमें पहले दिन 210 क्विंटल गेहूं की आवक हुई थी। वहीं दूसरे दिन शाम तक 442 क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है लेकिन खरीद का कार्य शुरू न होने से किसानों में रोष बना हुआ है।
किसान सुरजीत राणा, राजेंद्र गोस्वामी ने बताया कि इस समय गेहूं की फसल खेतों में पककर तैयार है। पकी हुई फसल में ज्यादा दिन तक खेत में नहीं रख सकते। सरकार ने भी 1 अप्रैल से गेहूं की खरीद का एलान किया था लेकिन जब वे गेहूं लेकर मंडी में पहुंचे तो सरकारी खरीद शुरू न होने से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें अपने अनाज की रखवाली करनी पड़ रही है। उन्होंने सरकार से मांग रखी है कि जल्द से जल्द गेहूं की खरीद शुरू की जाए।
गेहूं में नमी की अधिक मात्रा से खरीद में हो रही देरी
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर सज्जन मान ने कहा कि इस समय अनाज मंडी में जो गेहूं बिकवाली के लिए आ रही है। उसमें नमी का मात्रा सरकारी मापदंडों से अधिक है। इसके कारण गेहूं की खरीद नहीं की जा सकती। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि जल्दबाजी के चक्कर में नमी युक्त गेहूं न कटवाएं। नमी युक्त गेहूं मंडी में लेकर आने से खरीदारी करने में दिक्कत होती है। इससे सारी व्यवस्था प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि किसान सूखा व साफ सुथरा गेहूं की मंडी में लेकर आएं ताकि गेहूं की खरीद सुचारू रूप से की जा सके।