{"_id":"66b1780746728d6a7d0c4fa6","slug":"what-went-wrong-with-nit-student-and-who-did-it-remains-a-mystery-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-122190-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: एनआईटी की छात्रा के साथ क्या गलत हुआ और किसने किया, बना रहस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: एनआईटी की छात्रा के साथ क्या गलत हुआ और किसने किया, बना रहस्य
Tue, 06 Aug 2024 06:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 06 Aug 2024 06:40 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विवि परिसर की सड़क पर बिलखती मिली एनआईटी की छात्रा से आखिर किसने और क्यों ज्यादती की। फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो सका है। छात्रा की ओर से बार-बार यही कहा जाता रहा कि मेरे साथ बहुत गलत हुआ है। सदमे के कारण वह घटना नहीं बता सकी। एनआईटी प्रशासन और पुलिस ने रविवार की देर रात उपचार के लिए उसे एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया था। साथ ही सहारनपुर निवासी उसके परिजनों को मामले की जानकारी दी थी। देर रात ही अस्पताल पहुंचे परिजन छात्रा को अपने साथ घर ले गए। फिलहाल छात्रा और परिजनों की ओर से पुलिस और एनआईटी प्रशासन को कोई शिकायत नहीं दी गई है।
घटनाक्रम के अनुसार, रविवार की रात राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कुरुक्षेत्र (एनआईटी) के कल्पना चावला छात्रावास की छात्रा कुरुक्षेत्र विवि परिसर में संदिग्ध हालात में मिली। उसे रोते बिलखते देख लोगों ने पूछताछ की तो उसने स्वयं के साथ गलत होने की बात कही। सूचना पर पहुंची पुलिस को उसने बताया कि वह एनआईटी की छात्रा है और उसके साथ गलत हुआ है। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से उसे पहले हेल्थ सेंटर और फिर एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने के बाद देर रात ही छात्रा के परिजन सहारनपुर से अस्पताल पहुंच गए। इसके बाद परिजन उसे अपने साथ ले घर ले गए। इससे पहले परिजनों ने एनआईटी प्रशासन से पूरे घटनाक्रम पर चर्चा की। माना जा रहा है कि छात्रा सदमे में होने के कारण कुछ बताने की स्थिति में नहीं थी। इसी कारण बार-बार खुद के साथ गलत होने की रट लगा रही थी।
बॉक्स
अभिभावकों और छात्रा से की जाएगी चर्चा : प्रो. दीक्षित
छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. दीक्षित गर्ग का कहना है कि छात्रा काफी तनाव में थी। उपचार के बाद उसकी हालत कुछ सामान्य हो गई थी। परिजनों से बातचीत कर उसका हाल जाना गया है। तीन से चार दिन बाद छात्रा नियमित कक्षाओं के लिए वापस संस्थान में आएगी। तब छात्रा और उसके अभिभावकाें से चर्चा की जाएगी। वहीं थर्ड गेट चौकी प्रभारी अंकित कुमार का कहना है कि एलएनजेपी अस्पताल में उपचार के बाद देर रात छात्रा को परिजनों के हवाले कर दिया गया। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है।