फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   What happened to Sikhs in 1984 is still intolerable: Mahant Karamjit

1984 में सिखों से साथ जो हुआ, वह आज भी असहनीय : महंत करमजीत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jun 2023 02:49 AM IST
विज्ञापन
What happened to Sikhs in 1984 is still intolerable: Mahant Karamjit
कुरुक्षेत्र। 1984 के सिख विरोधी दंगों के शहीदों को नमन करते हुए हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान बाबा कर्मजीत सिंह ने मुख्य कार्यालय प्रांगण में पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि जून 1984 का नरसंहार कभी न भुलाने वाला घटनाक्रम है। उस समय सिखों के साथ जो हुआ, उसकी पीड़ा आज भी असहनीय है। उन्होंने कहा कि सिखों ने देश को स्वतंत्र करवाने और उन्नति में अहम योगदान दिया है, बावजूद इसके आजाद देश में सिखों को जून 1984 के दिन देखने पड़े। उन्होंने गुरु चरणों में अरदास करते हुए शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किया।
विज्ञापन

इसके बाद एचएसजीएमसी के प्रधान ने अपने कार्यालय में कुछ नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र दिए। उन्होंने कर्मचारियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि संस्था मां की तरह होती है। जिस तरह हम अपनी मां से स्नेह करते हैं, उसी प्रकार हमें संस्था से भी स्नेह करना चाहिए। श्री गुरु हरगोबिंद साहिब प्रकाश उत्सव समागम की सफलता पर प्रधान ने कहा कि जिन कर्मचारियों ने समागम में ड्यूटी की है, उन्हें जून के वेतन के साथ 1100 रुपये का बोनस दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी कर्मचारियों को हरसंभव सुविधाएं दी जाएंगी। मौके पर कनिष्ठ उपप्रधान बाबा गुरमीत सिंह तिलोकेवाला, कार्यकारिणी समिति मैंबर जसवंत सिंह दुनियामाजरा, ओएसडी भरपूर सिंह, सीईओ डीपी सिंह, सचिव सरबजीत सिंह, धर्म प्रचार सचिव मुखत्यार सिंह, अतिरिक्त सचिव राजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed