फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Welcome to Rabnoor in the Republic Day Parade, Kurukshetra

गणतंत्र दिवस परेड में शामिल रबनूर का स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Welcome to Rabnoor in the Republic Day Parade, Kurukshetra
गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेने वाली छात्रा रबनूर का स्वागत करते लोग। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहाबाद। गणतंत्र दिवस परेड में शामिल रबनूर का शाहाबाद पहुंचने पर स्वागत किया गया। हरियाणा की तरफ से एकमात्र रबनूर ने इस बार 26 जनवरी की परेड में शिरकत की और एडीजी और डीजी अवॉर्ड अपने नाम किया।
वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम में देश के तीन कैडेट को पुरस्कृत किया गया है और इन तीन टॉप कैडेट में रबनूर भी शामिल है। उल्लेखनीय है कि रबनूर जीएमएन कॉलेज अंबाला की छात्रा हैं और गायन में मोहम्मद रफी अवार्ड भी उन्हें मिल चुका है। पत्रकारों से बातचीत में माता मनजीत कौर व पिता सतिंद्र सिंह ने कहा कि उनकी बेटी रबनूर ने समाज की सोच को बेटियों के प्रति सकारात्मक करने का काम किया है और बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के नारे को चरितार्थ किया है।
विज्ञापन

रबनूर ने कहा कि वे जीवन का बेहद सुनहरी पल थे। प्रधानमंत्री के समक्ष परेड में शामिल होकर बेहद गर्व महसूस हो रहा है। रबनूर ने कहा कि एनसीसी देश की सेना का ही एक अंग है और एनसीसी में रहकर एक कैडेट देशभक्ति, संयम और अनुशासित जीवन जीना सीखता है। रबनूर ने कहा कि वह इस उपलब्धि का श्रेय सांस्कृतिक विभाग की डीन डॉ. राजेंद्रा, अपनी माता मनजीत कौर व पिता सतिंद्र के साथ उन सभी को देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. राजेंद्रा ने कहा कि रबनूर प्रतिभा की धनी है। आमतौर पर इस परेड के लिए कैडेट का नाम बटालियन के माध्यम से भेजा जाता है, लेकिन रबनूर को ऑन दी स्पॉट इसके लिए चुना गया। डॉ. राजेंद्रा ने कहा कि वह अपने कॉलेज के प्राचार्य व प्रबंधक कमेटी से सिफारिश करेंगी कि रबनूर का नाम डिफेंस मिनिस्टर हाईएस्ट अवार्ड के लिए भेजा जाए। इस अवसर पर डॉ. सरोज, राहुल, सतिंद्र शर्मा, डॉ. नगेंद्र, परमिंदर कौर, इंद्रपाल सिंह, शाहनवाज खान, सुरजीत कौर, डॉ. शाम रहेजा, हरपाल सिंह, विशाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed