फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Wedding photoshoots are on the rise, increasing demand for photographers

Kurukshetra News: शादी के फोटोशूट का बढ़ा चलन, फोटोग्राफरों की बढ़ी डिमांड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Wedding photoshoots are on the rise, increasing demand for photographers
कुरुक्षेत्र। तेल की रस्म का फोटोशूट कराने के दौरान दुल्हा। संवाद - फोटो : भेड़िये के हमले का ​शिकार बनी जाह्नवी।
कुरुक्षेत्र। शादी समारोह में फोटोशूट का ट्रेंड जोरों पर है। पहले जहां शादी के दिन ही कुछ फोटो और वीडियो तक सीमित रहता था, वहीं अब कपल्स अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए प्री-वेडिंग, वेडिंग और पोस्ट-वेडिंग शूट करवाने लगे हैं। बदलते दौर में फोटोग्राफी का चलन इतना बढ़ गया है कि अब शादी की तैयारियों में फोटोशूट भी अहम हिस्सा बन चुका है। मेहंदी, हल्दी, तेल और संगीत सहित अन्य कार्यक्रमों की भी शूटिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन


युवा वर्ग सोशल मीडिया पर अपनी शादी को लेकर खासा उत्साहित रहता है। यही वजह है कि जोड़े शादी से पहले प्री-वेडिंग शूट के लिए अलग-अलग लोकेशन चुनते हैं। कभी हिल स्टेशन तो कभी किसी फार्महाउस में शूट करवाते हैं। वहीं शादी के दिन वेडिंग शूट के साथ-साथ वीडियो शूट की भी डिमांड बढ़ी है। शादी के बाद पोस्ट-वेडिंग शूट करवा कर कपल अपने हनीमून या नए जीवन की शुरुआत की झलक भी कैमरे में कैद करवाते हैं। फोटोग्राफी का कारोबार तेजी से बढ़ा है। फोटोग्राफर जोड़े की बजट और जरूरत के अनुसार पैकेज बना रहे हैं। बाजार में डेढ़ लाख से तीन लाख रुपये तक के शूट पैकेज चल रहे हैं। कई फोटोग्राफर तीनों शूट प्री, वेडिंग और पोस्ट के लिए कॉम्बो ऑफर भी दे रहे हैं, जिससे ग्राहकों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन

डेढ़ से चार लाख तक के पैकेज

फोटोग्राफर नीरज ने बताया कि अब शादी के फोटोशूट का चलन बढ़ा है। हर जोड़े को प्री-वेडिंग से पोस्ट-वेडिंग तक यादगार एल्बम चाहिए। जोड़े की बजट और जरूरत के अनुसार पैकेज हैं। बाजार में डेढ़ से चार लाख रुपये तक के शूट पैकेज उपलब्ध हैं। इनमें हाई क्वालिटी कैमरे, ड्रोन शूट, लाइटिंग सेटअप और प्रोफेशनल एडिटिंग शामिल होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed