फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Websites of Kurukshetra New Website

केयू की नई वेबसाइट लांच, कुलपति ने दी बधाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Websites of Kurukshetra New Website
कुरुक्षेत्र। आईटी सेल के हेड प्रो. अश्विनी कुश वीसी प्रो सोमनाथ सचदेवा को केयू की नई वेबसाइट का ट? - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने शनिवार को विश्वविद्यालय की नई वेबसाइट को लांच की है। कुलपति ने कहा कि इस नई वेबसाइट पर विश्वविद्यालय से संबंधित प्रशासनिक, शैक्षणिक, फैकल्टी, प्रोग्राम्स, विभाग, दाखिले, सुविधाएं, शोध, परीक्षा संबंधी, एल्यूमनी, दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय, आईक्यूएसी, आरटीआई, संस्थान/स्कूल सहित अन्य सभी जानकारी उपलब्ध है। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय अपने शिक्षकों व कर्मचारियों की कड़ी मेहनत के परिणाम स्वरूप ही ए-प्लस ग्रेड व शिक्षा व शोध के क्षेत्र में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त विश्वविद्यालय है।
विज्ञापन

आईटी सेल के हेड प्रो. अश्विनी कुश ने बताया कि अभी नई वेबसाइट का ट्रायल किया जा रहा है। नई वेबसाइट का लिंक विश्वविद्यालय की पुरानी वेबसाइट पर उपलब्ध है जहां पर क्लिक करने के बाद कोई भी प्रयोगकर्ता केयू की नई वेबसाइट को खोल सकता है और ट्रायल जल्द ही पूरा होने के बाद नई वेबसाइट प्रयोग करने के लिए सीधे लिंक द्वारा उपलब्ध होगी। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा, प्रो. पवन शर्मा, लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. ब्रजेश साहनी, प्रो. सुनील ढींगरा, प्रो. प्रदीप कुमार, प्रो. दिनेश कुमार, प्रो. अश्विनी कुश, डॉ. राकेश कुमार, लोक सम्पर्क विभाग के उप-निदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर, डॉ. अनिल गुप्ता व डॉ. हुकम सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed