फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Weather will remain changeable for four days, increasing concern of farmers

Kurukshetra News: चार दिनों तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील, किसानों की बढ़ रही चिंता

Tue, 10 Sep 2024 05:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 10 Sep 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
Weather will remain changeable for four days, increasing concern of farmers
कुरुक्षेत्र। मौसम में बदलाव का असर सोमवार को भी देखने को मिला। सुबह जहां बादल छाए रहे तो वहीं दोपहर को तेज धूप खिल उठी, जिससे उमस भरी गर्मी का असर भी बढ़ गया। उमस भरी गर्मी से राहत पाने के लिए राहगीरों ने छाते का सहारा लिया। हालांकि पिछले दिनों हुई बारिश से मौसम में सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक पैदा कर दी है, जिससे सुबह और शाम के समय मौसम हल्का ठंडा रहने लगा है।
विज्ञापन


जबकि पिछले दिनों हुई तेज बारिश से धान की पीआर सहित कई अन्य अगेती किस्म की फसल को नुकसान होने की संभावना जताई जा रही हैं। बारिश व हवा चलने से पक कर तैयार हो चुकी फसल खेतों में कई जगहों पर गिर चुकी हैं, जिससे धान की पैदावार पर असर पड़ने की आशंका बनी हुई हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम 26 डिग्री रहने की संभावना है।
विज्ञापन


किसान राकेश कुमार, उमेश कुमार व रणजीत का कहना है कि पिछले दिनों हुई अच्छी बारिश से जिले भर में कई जगहों पर पीआर व अन्य किस्म की अगेती धान की फसल को नुकसान पहुंचा है। बारिश व हवा चलने से धान की फसल गिर गई है, जिससे अब पैदावार कम होने की आशंका भी बनी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक अभी शुक्रवार तक मौसम में बदलाव रहने की संभावना बनी हुई है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार रहेंगे।

कृषि वैज्ञानिक डॉ. सीबी सिंह ने बताया कि जिले भर में पिछले दिनों कहीं कम तो कहीं ज्यादा बारिश हुई, बारिश ज्यादा होने वाली जगहों पर पीआर की फसल को नुकसान पहुंचा है, इससे अगेती धान की फसल की पैदावार पर असर पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed