फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   weather, rain fall, air, kurukshetra

तेज हवाओं के साथ हुई ओलावृष्टि

Sat, 11 Mar 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Sat, 11 Mar 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
weather, rain fall, air, kurukshetra
rain fall - फोटो : अमर उजाला

जिलेभर में शुक्रवार को मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। कई जगहों पर बूंदाबांदी भी आई तो वहीं शाहाबाद में देर शाम तेज हवाओं के बीच ओलावृष्टि भी हुई। इससे सड़कों पर बर्फ की चादर बिछ गई। इससे एकाएक ही ठंड भी बढ़ गई। ओलावृष्टि व हवाएं चलने से गेहूं व सब्जी की फसल में नुकसान की आशंका जताई जाने लगी है। मौसम के इस प्रकार से बिगड़े मिजाज से किसानों में चिंता दिखाई देने लगी है तो वहीं कृषि वैज्ञानिक भी गेहूं व सब्जी मेें नुकसान की आशंका से इनकार नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन


कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. कर्मचंद का कहना है कि हालांकि अभी नुकसान की कोई जानकारी नहीं पहुंची है, लेकिन मौसम अधिक बिगड़ा तो फसल में नुकसान भी हो सकता है। विशेष रूप से जिस फसल में पानी ठहरा हुआ है या फिर वे गहराई में है, वहां नुकसान की आशंका अधिक हो जाती है। किसानों को चाहिए कि गेहूं व सब्जी की फसल में पानी न ठहरने दें और बदले मौसम के चलते वह इन फसलों में पानी न लगाएं।
विज्ञापन


किसानों को समय-समय पर कृषि वैज्ञानिकों की सलाह लेनी चाहिए। उधर किसान मेहर सिंह रामगढ़, जसबीर पलवल, सतबीर किरमिच व सत्यवान प्रतापगढ़ का कहना है कि इस समय गेहूं व सब्जी की फसल में बारिश से ही नुकसान हो सकता है जबकि ओलावृष्टि हुई तो नुकसान अवश्य से इनकार नहीं किया जा सकता। मौसम के मिजाज को देख किसान गहरी चिंता में डूबे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed