{"_id":"605a31e88ebc3ee974450867","slug":"weather-of-kurukshetra-kurukshetra-news-knl651042200","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम हुआ सुहावना, तापमान में चार डिग्री गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम हुआ सुहावना, तापमान में चार डिग्री गिरावट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछल दो दिन से रुक-रुक हो रही बूंदाबांदी से मौसम सुहावना बना रहा। मंगलवार को भी पूरे आकाश में बादल छाए रहे तथा हवाएं चलती रहीं। दोपहर के समय कई जगह तेज आंधी चली, जिससे कई पेड़ व लाइट के पोल गिर गए। तेज हवाओं के चलने से तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज बुधवार को भी बूंदाबांदी की संभावना है। तेज हवाओं के कारण कई जगह पर गेहूं की फसल बिछने के समाचार भी मिल रहे है। हमने गांव दयालपुर, मिर्जापुर, गुलाबगढ़, ज्योतिसर व ढांड रोड पर खेतों में जाकर स्थिति का मुआयना किया तथा किसानों से भी बातचीत की। किसानों ने बताया कि इस समय गेहूं का दाना पक रहा है तथा अगले माह पहले सप्ताह से कटाई शुरू हो जाएगी। ऐसे में तेज हवा चलने से उन्हें फसल गिरने का डर सता रहा है। उधर, कृषि विभाग के उप निदेशक प्रदीप मिल ने बताया मंगलवार सुबह आठ बजे तक जिलेभर में दो एमएम बारिश दर्ज की गई है। इससे गेहूं की फसल को नुकसान नहीं होगा, लेकिन तेज हवाओं से फसल गिर जाएगी। इसके अतिरिक्त सरसों की फसल पक चुकी है और बूंदाबांदी से उस फसल को नुकसान होगा। वहीं बूंदाबांदी से सब्जियों की फसल को भी कोई नुकसान नहीं होगा।
गावं मिर्जापुर का किसान रमेश ने बताया कि उसने चार एकड़ में गेहूं की फसल लगाई है, लेकिन दो दिन की बूंदाबांदी व तेज हवाओं ने उनकी चिंता बढ़ा दी है। करीब दो एकड़ की फसल तेज हवाओं के कारण बिछ गई है। इससे दाना खराब होने का खतरा है और कटाई के समय भी कई काफी परेशानी झेलनी पड़ेगी।
किसान गुरप्रीत सिंह ने कहा कि दो सप्ताह के बाद कटाई शुरू हो जाएगी। फसल को पकने के लिए धूप की जरूरत है, लेकिन लगातार मौसम में परिवर्तन हो रहा है। अब तक हुई बूंदाबांदी से गेहूं को कोई नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन अगर ज्यादा बारिश और तेज हवाएं चली तो फसल खराब हो जाएगी।