फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Weather: Mercury reaching 33 degrees Celsius in the afternoon

मौसम : दोपहर के समय 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा पारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Weather: Mercury reaching 33 degrees Celsius in the afternoon
Weather: Mercury reaching 33 degrees Celsius in the afternoon - फोटो : Kurukshetra
कुुरुक्षेत्र। लगातार बढ़ते पारे के कारण गर्मी का अहसास होने लगा है। तेज धूप में पैदल सफर करना मुश्किल लगने लगा है। बगैर पंखे के कमरे में 15 मिनट भी बैठ जाएं तो पसीना निकलने लगा है। मार्च माह में ही ऐसा हाल हो गया है तो अप्रैल में क्या होगा इस बारे में सोचकर हर कोई हैरान है।
विज्ञापन

गर्मी के मौसम की शुरुआत हो चुकी है और सर्दी पूरी तरह से विदा हो चुकी है। वीरवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री के पार व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी दिनों में पारा लगातार बढ़ेगा। एक दो दिन पहले तक रात के समय में ठंड महसूस होती थी। मगर अब दो तीन दिन से रात का तापमान भी लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन

आधी रात के बाद कुछ ठंडक महसूस होती है, लेकिन शाम तक गर्मी रहती है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि होगी। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. सीबी सिंह ने कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के हवाले से मौसम का पूर्वानुमान बताया कि पिछले कुछ दिनों में मौसम परिवर्तनशील रहा है, लेकिन आने वाले दिनों में तापमान लगातार बढ़ने वाला है। उन्होंने कहा कि मौसम में हो रहे इस बदलाव का असर खेतों में भी देखने को मिल रहा है। गेहूं की फसल पकने को तैयार हो रही है। बालियां विकसित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed