फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   weather

इंतजार बरकरार: रविवार को भी नहीं बरसे मानसून के बदरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
weather
मानसून को लेकर उम्मीद लगाई जा रही थी कि रविवार को तो बारिश होगी ही होगी, लेकिन इस दिन भी गर्मी ने दिनभर पसीना छुडाए रखा। हालांकि अधिकतम तापमान घटकर जरूर 36 डिग्री सेल्सियस पर आया, लेकिन बारिश की बूंद भी नहीं टपकी। मौसम विभाग अनुसार इन दिन बारिश होने की संभावना जताई गई, जिससे लोग सुबह से ही आसमान में टकटकी लगाए बादलों के आने का इंतजार कर रहे थे। दिन में 21 किलोमीटर की गति से चली गर्म हवाओं के बीच मौसम में 82 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज की गई। वहीं बारिश के इंतजार में बैठा किसान भी दिनभर आसमान को निहारता रहा। खेतों को पानी मिलने से फसल सूखने की कगार पर है। किसानों का कहना है कि पहले ही देरी से पहुंचा मानसून यदि अब बरसने में और ज्यादा देर करता है तो इस बार उनकी फसल को खराब होने से कोई नहीं बचा सकता। गर्मी ने आमजन को बुरी तरह से प्रभावित कर रखा है। बीते वीरवार रात्रि हुई बारिश के बाद 10 जुलाई को अच्छी बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन बारिश तो क्या होना उलटा गर्मी और ज्यादा बढ़ गई। इस समय हालात ऐसे हुए पड़े हैं कि पंखे और कूलर भी पसीना नहीं सुखा पा रहे हैं। उमस में पसीने चिपचिपाहट से लोग दिन में तीन-तीन बार नहाने को मजबूर हो चुके हैं। छत पर रखी टंकियों का पानी भी उबाले मारने को हो रहा है। ऐसे में बारिश होने से बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed