फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   weather kurukshetra

अगले 10 दिन नहीं मिलेगी गर्मी से राहत 17-27-35

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
weather kurukshetra
रविवार को मौसम राहत देने वाला रहा। हालांकि उमस ने लोगों को परेशान जरूर किया, लेकिन इस दौरान बीच बीच में हवाएं भी चलती रही। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के साथ दिन में 54 और रात को 75 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज की गई। मौसम विभाग अनुसार आगामी 10 दिन तक तापमान फिर से 40 डिग्री तक पहुंचेगा और उमस पसीने छुड़ाएगी। वहीं कृषि वैज्ञानिक डॉ. सीबी सिंह का कहना है कि तापमान अगर 40 डिग्री से नीचे ही रहे तो बेल वाली सब्जियों के लिए यह बहुत अच्छा है, लेकिन यदि अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक जाता है तो सब्जियों की बेल के फूल मादा से नर में बदल जाएंगे, जिससे उस पर सब्जी नही उगेगी। इन दिनों में बेल वाली सब्जियों की बिजाई करना ठीक रहेगा। उधर मौसत विभाग ने 28 जून तक अधिकतम तापमाना 40 डिग्री पहुंचने की संभावना जताई है। विभाग अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के साथ दिन में 58 और रात को 67 प्रतिशत आर्द्रता रहेगी। मंगलवार को 39/28 डिग्री तापमान के साथ दिन में 49 और रात को 57 प्रतिशत, बुधवार को 39/28 तापमान और दिन में 48 और रात को 58 प्रतिशत आर्द्रता, वीरवार को 39/28 तापमान के साथ दिन में 48 और रात को 55 प्रतिशत आर्द्रता रहेगी। शुक्रवार को भी 39/38 तापमान के साथ दिन में 47 और रात को 56 आर्द्रता रहेगी। शनिवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट के साथ 37/28 और आर्द्रता दिन में 52 और रात को 62 प्रतिशत रहेगी। वहीं 27 जून को तापमान फिर से बढ़ेगा और 28 जून को 40 डिग्री पहुंच जाएगा। उसके बाद मानसून की बारिश होगी, जिससे राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed