{"_id":"586fe0a64f1c1b076515a0c6","slug":"weather-fog-temperature-season-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंड, कांपे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंड, कांपे लोग
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
Updated Fri, 06 Jan 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
vehicle in fog
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मनगरी सहित जिला भर में शुक्रवार का दिन सर्दी के सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। इस दिन एकाएक ही चार डिग्री तक पारा गिरा तो दिन भर ठंडी हवाएं भी चली। देर रात से ही शुरू हुआ कोहरा दोपहर तक जारी रहा तो वहीं देर सांय हुई हल्की बूंदाबांदी ने ठंड में और भी इजाफा कर दिया, जिससे लोग घरों में दुबकने को मजबूर हुए।
विज्ञापन
अधिक ठंड रहने का एहसास वीरवार रात को ही होने लगा था तो वहीं रात के समय से ही कोहरा पड़ना शुरू हो गया, जो करीब दोपहर साढ़े 11 बजे तक जारी रहा। कोहरा अधिक होने के कारण सड़कों पर वाहन भी रेंगते हुए चले। दिन भर सूर्य देव भी बादलों के बीच ही दुबके रहे और कुछ समय के लिए हल्की धूप ही निकल पाई। ठंड उस समय और भी बढ़ गई जब दिन भर ठंडी हवाएं चली और सांय को हल्की बूंदाबांदी भी हुई। पारा दिन में ही पारा गिरकर 14 डिग्री तक पहुंच गया। कृषि व मौसम वैज्ञानिक इस बार सर्दी के सीजन का सबसे ठंडा दिन मान रहे है और उम्मीद जताई जा रही है कि आगे कई दिनों तक कड़ाके की ठंड होगी। ठंड बढ़ने से जहां आम लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी तो वहीं गेहूं उत्पादक किसानों के चेहरे खिले रहे।
विज्ञापन
क्या कहते है कृषि विशेषज्ञ
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. कर्मचंद का कहना है कि मौसम गेहूं की फसल के अनुकूल बना हुआ है। जितनी ज्यादा ठंड होगी गेहूं की फसल उतनी ही अच्छी होगी। बारिश तो गेहूं की फसल पर सोना बनकर बरसेगी। अधिक ठंड व बारिश से गेहूं की फसल का बढ़ाव रूकेगा तो वहीं फुटाव बढ़ेगा और उत्पादन में बढ़ोतरी होगी। वहीं सब्जी की फसलों के लिए अधिक ठंड नुकसानदायक हो सकती है। वहीं कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. जेएन भाटिया का कहना है कि शुक्रवार का दिन सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा है और अभी ठंड बढ़ेगी। ठंड से गेहूं को फायदा होगा तो सब्जी की फसल को नुकसान होगा।
विज्ञापन