फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   weather,civic

बेमौसमी बरसात से धान कटाई के साथ फसलों की बिजाई का कार्य भी रुका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
weather,civic
फोटो नंबर:40
विज्ञापन

बरसात से फसलों की बिजाई का कार्य भी रुका
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र/इस्माईलाबाद। रविवार सुबह तेज हवा के साथ हुई बारिश से तापमान में भारी गिरावट आई। मौसम में ठंडक बढ़ गई और छुट्टी के चलते लोग भी घरों में दुबके रहे। वहीं बेमौसमी बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है। बरसात होने से जहां धान कटाई का कार्य प्रभावित हुआ। वहीं आलू, सरसों व गेहूं की बिजाई का कार्य रुक गया है। किसान नरेश, अनिल कुमार, गौरव शर्मा, सौरव व राजू ने बताया कि इस समय गेहूं, आलू व सरसों की फसल की बिजाई का कार्य जोरों पर चल रहा था। ऐसे में बेमौसमी बरसात होने से खेत में नमी बढ़ गई है, जिससे फसलों की बिजाई का कार्य भी रुक गया है।

उन्होंने कहा कि अगली फसल की बिजाई के लिए किसान धान की फसल को समेटने में लगे हुए थे। ऐसे में बरसात होने से धान कटाई का कार्य भी रुक गया है, जिससे धान कटाई का कार्य देरी से होने के कारण अगली फसल की बिजाई भी देरी से होगी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष मौसम की मार किसानों पर कुछ ज्यादा ही पड़ रही है। जो किसानों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। उधर बारिश के कारण अनाज मंडियों में खुले आसमान के नीचे पड़ा धान भी भीग गया। बारिश होते ही किसान मंडियों की तरपु दौड़ते नजर आए। थानेसर में पहले तो दोपहर करीब डेढ़ बजे बारिश शुरू हुई, जोकि 10 मिनट तक चली फिर करीब ढाई बजे दोबारा बादल बरसे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed