{"_id":"60f482b88ebc3e834233187f","slug":"weather-changed-with-cold-winds-kurukshetra-news-knl76962992","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंडी हवाओं से बदला मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंडी हवाओं से बदला मौसम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विभाग द्वारा रविवार को बारिश की संभावना जताई गई थी, जिसके चलते शाम तक लोग आसमान की तरफ टकटकी लगाए बारिश का इंतजार करते रहे, लेकिन बदरा नहीं बरसे। दिनभर आसमान पर बादलों की आवाजाही रही। सुबह करीब एक घंटे के लिए सूर्य देव के दर्शन देने के बाद आसमान में बादल छाने लगे। रविवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोगों को उम्मीद थी कि रविवार को दोपहर तक तो बारिश हो ही जाएगी। इंतजार करते-करते शाम हो गई, लेकिन जिले के किसी भी क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी भी नहीं हुई।
हालांकि शाम चार बजे के बाद ठंडी हवाओं से मौसम और भी ज्यादा सुहावना जरूर हो गया। मौसम का आनंद उठाने के लिए लोग घरों से बाहर निकले। शाम को ब्रह्मसरोवर पर आम दिनों के मुकाबले ज्यादा भीड़ देखने को मिली। वहीं, सेक्टर-17 की रेहड़ी मार्केट में लोग विभिन्न स्वादिष्ठ व्यंजनों का जायका लेने पहुंचे। एक ओर जहां लोगों को गर्मी से राहत के लिए बारिश का इंतजार है वहीं दूसरी और उन्हें जलभराव की भी चिंता है। वहीं किसानों का कहना है कि तीन दिन पहले हुई बारिश से उनके खेतों को भरपूर पानी मिल गया गया। अब भी बारिश हो जाए तो जीरी को कोई नुकसान नहीं होगा, लेकिन यदि बारिश लगातार होती रही तो खेतों में पानी खड़ा रहने से नुकसान की संभावना है। वहीं सब्जी की फसलों के लिए यह बारिश काफी नुकसानदायक है। उधर, मौसम विभाग आगामी दिनों में लगातार बारिश होने की संभावना जता रहा है।