फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Weather changed in the morning, cold increased due to rain

Kurukshetra News: अल सुबह बदला मौसम, बारिश से बढ़ी ठंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 02:51 AM IST
विज्ञापन
Weather changed in the morning, cold increased due to rain
सड़कों पर वाहनों की गति रही धीमी, जिला भर में दर्ज की गई 15 एमएम बारिश, गेहूं की अगेती फसल को फायदा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कुरुक्षेत्र। पिछले चार दिनों से बदले मौसम के बीच वीरवार को भी जिले के कईं क्षेत्रों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। आसमान में काले बादल छाने से दोपहर में अंधेरा छा गया। इससे सड़कों पर वाहनों की गति धीमी रही। बदले मौसम के बीच तेज हवा चलने से एकाएक ठंड बढ़ गई। थानेसर सहित जिले में करीब 15 एमएम बारिश दर्ज की गई।

जानकारी के अनुसार तीन दिनों से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। हालांकि पहले दिन सोमवार को जिले के कई स्थानों पर हल्की बूदांबादी हुई थी, जिससे ठंड बढ़ गई थी। अगले दिन भी आसमान में बादल छाए रहे थे और दिन भर सूर्य देव नहीं निकले, बुधवार को धूप निकलने से कुछ राहत मिली थी। वहीं वीरवार को सुबह से ही फिर मौसम में बदलाव हुआ, जिसके चलते दोपहर तक कहीं हल्की बारिश तो कहीं बूंदाबांदी होती रही।
विज्ञापन


मौसम में आए इस बदलाव के बाद ठंड अचानक बढ़ गई और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक रहा जबकि माना जा रहा है कि मौसम में आए इस बदलाव के चलते अगले दिनों में ठंड और बढ़ेगी हालांकि एक दिसंबर से मौसम कुछ बादलों के साथ साफ रहने की उम्मीद जताई जा रही है जबकि न्यूनतम तापमान लगातार कम होगा। नौ दिसंबर को यह नौ डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




गेहूं की पिछेती बिजाई पर विपरित असर : डॉ सिंह

वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ सीबी सिंह का कहना है कि मौसम में आए बदलाव का असर गेहूं की फसल पर भी होगा। जहां अगेती व 20 दिनों पहले बुआई की जा चुकी गेहूं में हल्की बारिश होने से फायदा होगा वहीं पिछेती व व पिछले पांच से सात दिन पहले की गई बुआई पर इसका नुकसान हो सकता है। वहीं सब्जी की फसलों पर भी विपरित असर पड़ सकता है। हालांकि तेज बारिश हुई व जलजमाव हुआ तो अगेती गेहूं की फसल भी खराब हो सकती है।

आज धुंध छाने व तापमान में गिरावट की आशंका : डॉ ममता
कृषि विज्ञान केंद्र में तैनात मौसम वैज्ञानिक डॉ ममता का कहना है कि वीरवार को 15 एमएम बारिश हुई है जबकि शुक्रवार को भी हल्की बूंदाबांदी व गहरी धुंध छाने की संभावना है। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। तापमान में गिरावट होगी।




बीमारियों से बचाव के लिए सर्तक रहे : सुखबीर

जिला सिविल सर्जन डाॅ. सुखबीर सिंह का कहना है कि बारिश के मौसम में सर्तकता से ही अनेकों बीमारियों से बचा जा सकता है। जलभराव में मच्छर पैदा होने से जल जनित बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है। घर व घर के आस-पास जल ठहराव न होने दें। घर के बाहर जल निकासी नाली में पानी के ठहराव मेंं गाडिय़ों से निकला हुआ काला तेल, डीजल, पेट्रोल डालने से मच्छर नहीं पनपते। बार-बार तेज बुखार आ रहा है तो, नजदीक के नागरिक अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर से परामर्श कर दवा लें।



अगले पांच दिन यह न्यूनतम तापमान रहने की संभावना

दिनांक--- तापमान

एक दिसंबर-- 12 डिग्री सेल्सियस
दो दिसंबर-- 11 डिग्री सेल्सियस
तीन दिसंबर-- 11 डिग्री सेल्सियस
चार दिसंबर-- 11 डिग्री सेल्सियस
पांच दिसंबर-- 11 डिग्री सेल्सियस
छह दिसंबर-- 11 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed