फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Weather: Chance of rain in the coming days

मौसम : आगामी दिनों में बनी बारिश की संभावना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 07:01 AM IST
विज्ञापन
Weather: Chance of rain in the coming days
कुरुक्षेत्र। सेक्टर आठ में सुबह छह बजकर 18 मिनट पर छाया कोहरा। संवाद
कुरुक्षेत्र। लगातार दो दिन बारिश का मौसम रहने के बाद वीरवार अल सुबह फिर मौसम में बदलाव दिखाई दिया। जिले में कोहरा छाया रहा तो वहीं ठंडक का एहसास भी हुआ। इससे उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों को भी राहत मिल पाई। हालांकि दिन में भी मौसम में बदलाव का सिलसिला जारी रहा। कभी बादल छा गए तो कभी धूप खिलने लगी। जबकि दोपहर बाद मौसम साफ होने पर तेज धूप खिल उठी और तापमान बढ़ने से उमस भरी गर्मी का असर बढ़ गया। वीरवार को अधिकतम तापमान 32.1 व न्यूनतम 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30 व न्यूनतम 25 डिग्री रहने की संभावना है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार अभी सोमवार तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना बनी हुई है, जिससे अगले तीन दिनों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार बने हुए हैं। वहीं किसान जसमेर सिंह का कहना है कि जिले में बुधवार को कहीं हल्की तो कहीं ज्यादा बारिश हुई है, जिससे धान की फसल को कई जगहों पर नुकसान हुआ है तो कई जगहों पर फायदा भी हुआ है। बारिश के साथ हवा चलने से कई जगहों पर धान की फसल गिर गई है, जिससे धान की फसल को नुकसान हुआ है, जबकि कई जगहों पर बारिश कम हुई है, इससे धान की फसल को फायदा हुआ है। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नसीब सिंह का कहना है कि सोमवार तक मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। सोमवार के बाद मौसम पूरी तरह से साफ होने के आसार हैं। जबकि अगले तीन दिनों में जिले में हल्की व मध्यम बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed