{"_id":"673ba7343a99d578a9085d57","slug":"we-will-spread-our-eyelids-the-day-our-dear-shyam-will-come-home-but-the-devotees-danced-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-127078-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: पलकें ही पलके बिछाएंगे जिस दिन श्याम प्यारे घर आएंगे...पर झूमे श्रद्वालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: पलकें ही पलके बिछाएंगे जिस दिन श्याम प्यारे घर आएंगे...पर झूमे श्रद्वालु
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री खाटू श्याम परिवार सेवा समिति द्वारा श्री खाटू श्याम मंदिर में श्याम संकीर्तन आयोजित किया गया। आयोजक लक्की सुखीजा परिवार ने श्याम पूजन किया। गौरी-गणेश पूजन और मां सरस्वती वंदना से आरंभ हुए संकीर्तन में गायक बब्बू चावला ने श्याम भजनों से समां बांधा। साथ ही हनुमान जी के भी भजन सुनाए गए।
श्याम जी के जयकारों से सारा वातावरण गुंजायमान हुआ। कोई प्यार से मेरे श्याम को पुकारो..., पलकें ही पलके बिछाएंगे जिस दिन श्याम प्यारे घर आएंगे..., देना है तो दीजिए जन्म-जन्म का साथ...,मेरे दुख के दिनों में वो बड़ा काम आता है...., सांवरी सूरत पे मोहन दिल दीवाना हो गया... और मैं तेरी हो गई रे सांवरिया सरकार... इत्यादि भजनों पर ताली बजाते हुए श्याम प्रेमी झूम उठे। भजनों के पश्चात श्याम जी को भोग लगाया गया। श्याम संकीर्तन में सभी भक्त भावविभोर होकर झूम उठे।
श्री श्याम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य शंभु प्रसाद और सचिव अटल शर्मा ने बताया कि श्री श्याम आरती में प्रधान सुभाष सुखीजा, उप प्रधान एलडी कंबोज, सचिव अटल शर्मा, कोषाध्यक्ष रमेश शर्मा, राजेश मोदगिल, आशीष चोपड़ा, विनीत राजपाल, हेमंत भारद्वाज,राजू छाबड़ा, अशोक शर्मा, राकेश चौहान, अशोक अरोड़ा,ललित अत्री,डॉ.घनश्याम शर्मा, सतीश कारसा आदि शामिल रहे।