फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   We will make Partition Horror Memorial Day historic and memorable: Sudha

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस को ऐतिहासिक और यादगार बनाएंगे : सुधा

Sun, 03 Aug 2025 03:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 03 Aug 2025 03:38 AM IST
विज्ञापन
We will make Partition Horror Memorial Day historic and memorable: Sudha
कुरुक्षेत्र। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि कुरुक्षेत्र की पावन धरा से विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का ऐतिहासिक और यादगार आगाज किया गया था। इस स्मृति दिवस पर 1947 भारत-पाक बंटवारे के दर्दनाक लम्हों को स्मरण किया जाएगा। इस स्मृति दिवस पर लगभग 10 लाख लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी और मुख्यमंत्री नायब सिंह स्वयं विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत करने के लिए पहुंचेंगे। इस बार विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस 14 अगस्त को फरीदाबाद जिले में मनाया जाएगा। ये जानकारी पूर्व राज्यमंत्री ने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं से बातचीत में दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में पंडाल को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के रंग में रंगे कपड़े के साथ सजाया जाएगा। फरीदाबाद में आयोजित कार्यक्रम स्थल के प्रवेश द्वार से लेकर कार्यक्रम स्थल तक हवा में लहराते और वीरों की कहानी को ब्यां करते राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को देखा जा सकेगा। इसके अलावा सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की ओर से प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि थानेसर में विकास कार्य पूरी प्रगति पर है। पूर्व राज्यमंत्री कहा कि फरीदाबाद में 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में देश-प्रदेश से लोग बड़ी संख्या में पहुंचेंगे। इस कार्यक्रम में लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तमाम प्रबंध किए जाएंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed