फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   We will make Kurukshetra self-reliant and prosperous by 2030: Jindal

कुरुक्षेत्र को 2030 तक बनाएंगे आत्मनिर्भर और समृद्ध : जिंदल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
We will make Kurukshetra self-reliant and prosperous by 2030: Jindal
शाहाबाद। देश को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाने का जो सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देखा है, उसे साकार करने में कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र की एक विशेष भूमिका होगी। यह कहना है सांसद जिंदल का।
विज्ञापन

उन्होंने इस दिशा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सहयोग से इस लक्ष्य को 2035 तक ही प्राप्त कर लेने का भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र को वे 2030 तक पूरी तरह आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाना चाहते हैं, जिसमें हर नागरिक की आय तीन गुना बढ़ाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

सांसद जनसंपर्क अभियान के तहत बचगांवा, लुखी, झिंवरेडी, उदारसी, अजरानी, धुराला समेत कई गांवों में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रमों का उद्देश्य ग्रामीणों का लोकसभा और विधानसभा चुनावों में मिले समर्थन के लिए आभार जताना और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी देना था। उन्होंने बताया कि किसान ही देश की रीढ़ हैं और यदि किसान समृद्ध होगा तो पूरा समाज समृद्ध होगा। इसी सोच के साथ नवीन जिंदल फाउंडेशन और इर्मा-आईसीड़ द्वारा नौ से 11 मई तक कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में नवीन अवसर के तहत किसान मेला आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी, मिट्टी और पानी की मुफ्त जांच, और कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के उपायों पर विशेषज्ञों से मार्गदर्शन मिलेगा। सांसद ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का भी जिक्र किया और इसे बेहद दुखद व कायराना हरकत बताया। कार्यक्रमों में भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र खैहरा गोल्डी, सुभाष कलसाना, रविंद्र सांगवान, दीपू जैन, यादविंदर राणा, बलबीर राणा, इकबाल राणा, जसविंदर सिंह, सुखविंदर बैंस आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed