{"_id":"688d1993feb4fbff400d680b","slug":"we-will-have-to-take-a-resolution-to-bring-dharamnagari-to-the-top-position-in-cleanliness-ranking-bharti-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-139822-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मनगरी को स्वच्छता की रैंकिंग में टॉप स्थान पर लाने के लिए लेना होगा संकल्प : भारती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मनगरी को स्वच्छता की रैंकिंग में टॉप स्थान पर लाने के लिए लेना होगा संकल्प : भारती
विज्ञापन
लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक लेते मुख्यमंत्री के ओएसडी भारत भूषण भारती साथ में पूर्व र
कुरुक्षेत्र। हरियाणा को देश और धर्मनगरी कुरुक्षेत्र को हरियाणा में टॉप रैंकिंग में लाने के लिए हर नागरिक और हर अधिकारी को संकल्प लेना होगा। इस संकल्प को पूरा करने के लिए सबसे पहले कुरुक्षेत्र के सात ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्र, शिक्षण संस्थान, स्कूलों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, लघु सचिवालय के साथ-साथ सभी सरकारी दफ्तरों को सबसे पहले स्वच्छ बनाने के लिए अधिकारियों को कमान संभालनी होगी। यह कहना है मुख्यमंत्री के ओएसडी भारत भूषण भारती का।
वे शुक्रवार को देर सायं लघु सचिवालय के सभागार में स्वच्छता सर्वेक्षण की जिला टास्क फोर्स की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले एडीसी महावीर प्रसाद ने कुरुक्षेत्र की स्वच्छता रैंकिंग में सुधार लाने के लिए तैयार की गई योजना पर प्रकाश डाला और नगर परिषद की तरफ से पावर प्रेजेंटेशन के जरिये स्वच्छता के लिए किए गए कार्यों, वर्तमान स्थिति व भावी योजनाओं को दिखाया गया।
भारती ने कहा कि अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के विजन को साकार करने के लिए घर की दहलीज और कार्यालयों से स्वच्छता अभियान पर पूर्णतया फोकस रखकर आगे बढ़ना होगा। इतना ही नहीं हर अधिकारी, कर्मचारी और कुरुक्षेत्र के हर नागरिक को मुख्यमंत्री के विजन को साकार करने के लिए संकल्प लेना होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एक माह के अंदर स्वच्छता के लिए हर स्कूल की रिपोर्ट तैयार की जाए। वीडियो क्लिप भी बनाए जाएं, कुरुक्षेत्र के सभी ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्र में एडीसी मीटिंग लेंगे और हर गांव का लक्ष्य निर्धारित किया जाए और स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाया जाए। सभी 46 तीर्थों को स्वच्छ बनाने की कमान संभाले, इसी तरह हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड सरस्वती नदी को स्वच्छ बनाने का कार्य शुरू कर दें।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के विजन को साकार करने के लिए शहर के हर व्यक्ति को अपने कर्तव्य का निर्वहन करना होगा। स्वच्छ भारत मिशन कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष चंद्र ने कहा कि सभी के समक्ष मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के विजन को साकार करने के लिए बड़ी चुनौती है।