फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   we should be face fo challenge : bindal

चुनौतियों का डटकर करना होगा मुकाबला ः बिंदल

Mon, 18 Jul 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र Updated Mon, 18 Jul 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
we should be face fo challenge : bindal
कार्यक्रम में मौजूद लोग - फोटो : amar ujala
भाजपा की ओर से पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत रेलवे रोड स्थित अग्रसेन धर्मशाला में शनिवार से शुरू हुआ दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर रविवार को संपन्न हुआ। शिविर के अंतिम दिन 4 सत्रों में कार्यकर्ताओं को अपने विकास एवं पार्टी की कार्यपद्धति से लेकर भारत की संस्कृति एवं देश के समक्ष चुनौतियों के संबंध में विस्तार से पाठ पढ़ाया गया। शिविर में मुख्य रुप से भाजपा अनुशासन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता प्रो. गणेशीलाल ने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद विषय पर कार्यकर्ताओं को अपना व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि अनेकों सभ्यताएं लुप्त हो चुकी हैं जबकि अनेकों संस्कृति आगे नहीं बढ़ पाई है। जबकि भारतीय संस्कृति शुरू से लेकर आज तक प्रभावी रही है और अभी भी दुनिया में सबसे श्रेष्ठ संस्कृति भारत की ही है। उन्होंने कहा कि किसी राष्ट्र का अधिष्ठान उसकी संस्कृति में ही होता है और भारतीय संस्कृति भूमि को माता व जन को संतान के रुप में देखती है। उन्होंने कहा कि हम पहले ऐसे राष्ट्र हैं, जिसकी कल्पना मातृ शक्ति के रुप में हुई। हमारे देश की राष्ट्र चेतना के विस्तार का विवरण हमारे पुराने साहित्यों, वेदों में पूर्ण रुप से है। गणेशीलाल ने कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करने चाहिए और यही भाजपा कार्यकर्ता का अहम कार्य भी है।
विज्ञापन


देश के समक्ष खड़ी है अनेकों चुनौतियां : बिंदल
 हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री डॉ. राजीव बिंदल ने प्रशिक्षण शिविर में देश के समक्ष चुनौतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज देश के समक्ष आतंकवाद से लेकर घुसपैठ, नशा खौरी और जबरन धर्मांनतरण, विदेशी सामान के अलावा कई अन्य आर्थिक चुनौतियां बनी हुई है। पार्टी के हर कार्यकर्ता के अंदर इतना जुनून व जज्बा होना चाहिए कि वह ऐसी चुनौतियां का डटकर मुकाबला करते हुए देश का मजबूत बनाने व ऐसी चुनौतियों से उभारने में अपना सहयोग दे सके। उन्होंने कहा कि जहां हमारे देश में अनेकों आंतरिक चुनौतियां खड़ी हैं वहीं बाहरी चुनौतियों के रुप में भी पाकिस्तान और चीन जैसे देश हर रोज परेशानी खड़ी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


कार्यकर्ता व्यक्तिगत की बजाए संगठन के लिए करें कार्य : सैनी
शिविर में लाडवा विधायक डॉ. पवन सैनी ने कार्यकर्ताओं को नेता बनने के गुर देते हुए कहा कि वे व्यक्तिगत की बजाए संगठन के लिए कार्य करें। संगठन के बिना कोई भी कार्यकर्ता व नेता आगे नहीं बढ़ सकता। मजबूत संगठन के आधार पर हर कार्यकर्ता को नेता बनने का अवसर मिल जाता है। सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए भरसक प्रयास करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विचारधारा से ही बढ़ा जा सकता है आगे : धर्मवीर
अपने सत्र के दौरान पार्टी जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की कार्यपद्धति से अवगत करवाते हुए कहा कि इसके लिए विचारधारा का होना बेहद आवश्यक है। सही विचारधारा से ही हम सभी आगे बढ़ सकते हैं। संगठन से जुड़े हर कार्यकर्ता की संगठन को मजबूत बनाने की विचारधारा होनी चाहिए और यही विचारधारा अपने देश के प्रति रखे। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को संवाद, मीडिया प्रबंधन, कार्यकर्ता निर्माण से लेकर उसके पूर्ण नेता बनने तक के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने दावा किया कि इस प्रशिक्षण शिविर से कार्यकर्ताओं को बड़ा फायदा होगा और इससे पार्टी संगठन को भी मजबूती मिलेगी।


ये रहे शिविर में मौजूद
प्रशिक्षण शिविर में विधायक सुभाष सुधा, जिप चेयरमैन गुरदयाल सन्हेड़ी, बंता राम, साहब सिंह सैनी, रामेश्वर चौहान, डॉ शंकुतला शर्मा, श्याम लाल जांगड़ा, धर्मवीर डागर, रीता गोयल, राव रणजीत सिंह, विनोद डोलिया, जय सिंह पाल, सुरेंद्र जैन, विनीत कवातरा, रविंद्र सांगवान, सुशील राणा, सुरेंद्र इशाकपुर, रामकुमार मुंडाखेड़ा, ओमबीर, सुरेश कश्यप, दल सिंह राणा, विक्रम अटवान सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed