{"_id":"691b70de44341290760fb495","slug":"ways-will-be-opened-for-the-students-of-ku-media-institute-to-take-international-industrial-training-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-145480-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कुवि मीडिया संस्थान के छात्रों के अंतरराष्ट्रीय औद्योगिक प्रशिक्षण लेने के खुलेंगे रास्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कुवि मीडिया संस्थान के छात्रों के अंतरराष्ट्रीय औद्योगिक प्रशिक्षण लेने के खुलेंगे रास्ते
Tue, 18 Nov 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 18 Nov 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एमओयू की प्रति दिखाते कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा व अन्य सदस्य। स्वयं
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान व ऑफसेट प्रिंटर्स संगठन पंजाब के बीच सोमवार को कमेटी रूम में एमओयू साइन किए गए। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि औद्योगिक इकाइयों के साथ एमओयू करना राष्ट्रीय शिक्षा नीति को गति देना है। इस एमओयू के रास्ते हमारे विश्वविद्यालय के छात्र औद्योगिक इकाइयों में इंडस्ट्रियल प्रशिक्षण लेंगे व छात्रों को प्रैक्टिकल ज्ञान में बढ़ावा मिलेगा।
एमओयू न केवल छात्रों को रोजगार प्रदान करने में सहयोगी होगी बल्कि जो छात्र अपना प्रिंटिंग पैकेजिंग के क्षेत्र में स्टार्टअप लगाना चाहते हैं, उन छात्रों की स्टार्टअप लगाने में भी भरपूर मदद करेगी। एमओयू पर विश्वविद्यालय की ओर से आधिकारिक कुलसचिव लेफ्टिनेंट डॉ. वीरेंद्र पाल व ऑफसेट प्रिंटर संगठन की तरफ से जनरल सेक्रेटरी प्रो. कमल चोपड़ा ने हस्ताक्षर किए।
ऑफसेट प्रिंटर संगठन के जनरल सेक्रेटरी प्रो. कमल चोपड़ा ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्रिंटिंग व पैकेजिंग के छात्रों के लिए उनके संगठन की सभी औद्योगिक इकाइयों के दरवाजे हमेशा के लिए खुले हैं और वह छात्रों की नौकरियां व औद्योगिक प्रशिक्षण करवाने में हर उचित सहायता करेंगे। छात्रों के लिए बीजिंग इंस्टिट्यूट ऑफ ग्राफिक्स कम्युनिकेशन चीन के साथ मिलकर काम करने का प्रस्ताव भी रखा। ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग के अध्यक्ष अश्विनी गुप्ता ने भारतीय प्रिंटिंग व पैकेजिंग उद्योगों के अंतरराष्ट्रीय रिश्तों पर अपना वक्तव्य रखा।
विज्ञापन
मीडिया संस्थान के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि इस एमओयू के रास्ते हमारे संस्थान के लिए बीजिंग इंस्टिट्यूट ऑफ ग्राफिक्स कम्युनिकेशन के साथ एक अंतरराष्ट्रीय एमओयू करने का रास्ता खुल गया है और स्नातक डिग्री के अंतिम वर्ष के छात्र, जिनका एनईपी 2020 के अनुसार दो महीने का औद्योगिक प्रशिक्षण लेना अनिवार्य होता है, उनके लिए इस अंतरराष्ट्रीय एमओयू के रास्ते से प्रावधान तैयार किए जाएंगे। इस मौके पर एमओयू के कोआर्डिनेटर कंवरदीप शर्मा, डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. राकेश कुमार सहित अन्य डीन एवं निदेशक मौजूद रहे।