फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Wave of happiness among artists after Mahavir Guddu receives Padma Shri award

Kurukshetra News: महावीर गुड्डू को पद्मश्री सम्मान मिलने पर कलाकारों में खुशी की लहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 06:18 AM IST
विज्ञापन
Wave of happiness among artists after Mahavir Guddu receives Padma Shri award
कुरुक्षेत्र। महावीर गुड्डू को पद्मश्री अवार्ड से सम्मनित करतीं राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू।
कुरुक्षेत्र। हरियाणा प्रदेश में कला के क्षेत्र में पहला पद्मश्री पुरस्कार आना समस्त कलाकारों के लिए गौरव की बात है। लोक कलाकार महावीर गुड्डू का सम्मान हरियाणा के सभी कलाकारों का सम्मान है। महावीर गुड्डू की कला के प्रति तपस्या और समर्पण के कारण उन्हें पद्मश्री सम्मान से नवाजा जाना युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी रहेगा। कुरुक्षेत्र में रंगमंच के लिए सक्रिय न्यू उत्थान थियेटर ग्र्रुप के अध्यक्ष नीरज सेठी ने हरियाणा के सफीदों निवासी लोक कलाकार महावीर गुड्डू को पद्मश्री सम्मान मिलने पर यह विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्मश्री पुरस्कार हासिल करने वाले महावीर गुड्डू गांव गांगोली में एक सामान्य परिवार में जन्मे और शिक्षा-दीक्षा के बाद वे प्राध्यापक बने। 1972 में उन्होंने हरियाणवीं कला के क्षेत्र में अपना पहला कदम रखा था हालांकि उनका परिवार कला व संस्कृति के क्षेत्र में नहीं रहा है, लेकिन उन्होंने हरियाणवीं संस्कृति को अंगीकार करते हुए कला के क्षेत्र में कदम रखा और निरंतर अपनी कला-साधना से एक विशेष पहचान बनाई।
विज्ञापन


न्यू उत्थान थियेटर ग्रुप के नाटक निर्देशक विकास शर्मा ने बताया कि भारत के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विश्व के कई देशों में हरियाणवीं संस्कृति की अमिट छाप छोड़ने वाले लोक कलाकार महावीर गुड्डू जमीन से जुड़े कलाकार हैं। पद्मश्री पुरस्कार से पूर्व महावीर गुड्डू पंडित लखमीचंद राज्य पुरस्कार, हरियाणा कला रत्न अवॉर्ड, पंडित लखमीचंद शिक्षा एवं संस्कृति पुरस्कार के साथ-साथ संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किए जा चुके हैं। इसके अलावा वे लंदन इंडियन हाई कमीशन, हाउस ऑफ लॉर्ड, अमेरिका व नार्वे में भी पुरस्कृत हो चुके हैं। इतना ही नहीं कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी ने उन्हें पीएचडी की मानद उपाधि से नवाजा है। हरियाणा कला परिषद के हिसार मंडल में अतिरिक्त निदेशक के पद पर रहते हुए भी महावीर गुड्डू ने निरंतर कलाकारों को मंच देकर कला की सेवा में भरपूर योगदान दिया। न्यू उत्थान थियेटर ग्रुप के कलाकार शिवकुमार किरमच, नरेश सागवाल, अमरदीप जांगड़ा, चंचल शर्मा, गौरव दीपक जांगड़ा, आकाशदीप, पार्थ शर्मा, मीनाक्षी शर्मा, सुनैना, सागर, अनुराग आदि ने भी महावीर गुड्डू को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed