फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Waterlogging has worsened the situation in many schools of Shahabad-Pihowa block, holiday in schools of 18 villages today

Kurukshetra News: शाहाबाद-पिहोवा खंड के कई विद्यालयों में जलभराव से बिगड़े हालात, 18 गांव के स्कूलों में आज अवकाश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging has worsened the situation in many schools of Shahabad-Pihowa block, holiday in schools of 18 villages today
राजकीय प्राथमिक स्कूल दाऊमाजरा के कक्षा कक्षा में घुसा पानी। 
शाहाबाद/ पिहोवा। शाहाबाद और पिहोवा खंड के अंतर्गत आने वाले कई गांवों के विद्यालयों में भारी बारिश के कारण जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। शिक्षा विभाग को 2 सितंबर को 18 गांवों के सभी सरकारी व गैर-सरकारी विद्यालयों में अवकाश घोषित करना पड़ा।
विज्ञापन




लगातार 14 अगस्त से हो रही बारिश के कारण शाहाबाद ब्लॉक के कई विद्यालयों की इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। राजकीय प्राथमिक विद्यालय दाऊमाजरा और अटवान सहित अन्य स्कूलों की कक्षाओं तक पानी घुस चुका है और कई जगह नए भवनों के फर्श धंस गए हैं। कई स्थानों पर कक्षाओं की छत से पानी टपक रहा है। बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए शिक्षकों को बार-बार सफाई करवानी पड़ रही है, मगर हालात काबू में नहीं आ रहे।
विज्ञापन




स्थिति इतनी बिगड़ी कि कुछ स्कूल में पिछले माह बच्चों की कक्षाएं महज तीन से चार दिन ही लग पाईं। इसके बाद फिर से स्कूलों में पानी भर गया। लगातार जलभराव से न केवल विद्यालयों की इमारतें क्षतिग्रस्त हो रही हैं बल्कि बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। अभिभावक भी बच्चों की सुरक्षा के लिए चिंतित हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से विद्यालयों की स्थिति सुधारने और स्थायी समाधान निकालने की मांग की है। शाहाबाद और पिहोवा खंड में लगातार बारिश और जलभराव ने शिक्षा व्यवस्था पर गहरा असर डाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन गांवों के स्कूलों में आज रहेगा अवकाश



शिक्षा विभाग के आदेशानुसार पिहोवा के गांव करहा, अधोया, गंगहेड़ी, दिवाना, अजमतपुर, खजानपुर, टबरा, नैसी, जलबेहड़ा में बरसाती पानी ज्यादा बताया गया। इसी तरह खंड शाहाबाद के गांव झांसा, मलिकपुर, गुमटी, दयालनगर बाजीगर कॉलोनी, मदनपुर, तैगौर, कठवा, मुगल माजरा में भी सभी स्कूल 2 सितंबर को बंद रहेंगे।


विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोपरि : डीईओ



जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए भारी बरसात और जलभराव की स्थिति को ध्यान में रखते हुए अवकाश घोषित किया गया है। यदि किसी अन्य क्षेत्र के विद्यालय में भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न होती है, तो संबंधित प्राचार्य विभाग को सूचित कर अवकाश घोषित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed