फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Water filled the roads of Shahabad due to rain

बारिश से शाहाबाद की सड़कों पर भरा पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Water filled the roads of Shahabad due to rain
क्षेत्र में वीरवार को मूसलधार बारिश हुई, जिससे पूरे क्षेत्र में पानी भर गया तो वहीं अनाज मंडी बिकने के लिए आई किसानों की 25 हजार क्विंटल धान खराब होने की आशंका बन गई है। इससे किसानों में मायूसी छा गई है। वहीं अभी मौमस को देख अन्य किसानों में भी चिंता बनी हुई है। यह भी भय सताने लगा है कि खेत में धान की फसल बिछ न जाएं, जिससे और भी नुकसान हो सकता है वहीं धान कटाई भी प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

उधर भाकियू प्रेस प्रवक्ता राकेश बैंस ने कहा कि खरीद शुरू न होने के कारण इतनी फसल मंडी में पड़ी है और इस बरसात से हजारों क्विंटल धान का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि बरसात के कारण किसानों की जो धान पानी में बही है या नुकसान हुआ है उसकी भरपाई सरकार को त्वरित प्रभाव से करनी चाहिए। राकेश बैंस ने कहा कि जब किसानों की फसल मंडी में बिकने के लिए आ चुकी है तो में सरकार को खरीद पर ढिलाई नहीं बरतनी चाहिए थी। वहीं जब मार्केट कमेटी के सचिव कृष्ण कुमार मलिक से बात की गई तो उन्होंने कहा कि फसल पर बरसात का प्रभाव अवश्य रहेगा, लेकिन फिलहाल बचाव है। वहीं हमेशा की तरह इस बार भी ताबड़तोड़ बरसात के कारण शाहाबाद शहर पानी में डूब गया। शहर से आने-जाने वाले सभी रास्तों में जलभराव था। शाहाबाद का लाडवा चौंक जल बार्डर बन गया था जहां से वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया। कईं दर्जन वाहन पानी के कारण बंद हुए जिस कारण लोगों को बड़ी परेशानी झेलनी पड़ी। इसी तरह अरूप नगर अंडर पास का यही हाल रहा। जो छोटे तालाब में बदल गया और लोगों का आना-जाना बेहद मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

शाहाबाद में जहां जोरदार बारिश हुई वहीं जिला के अन्य क्षेत्रों में भी बदले मौसम का असर देखने को मिला। कुरुक्षेत्र व आसपास देर शाम तक बूंदाबांदी जारी रही। इससे पहले दिन भर गर्मी से लोग बेहाल रहे। कुरुक्षेत्र, लाडवा में दो दिन पहले भी 16 एमएम तक बारिश दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed