फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Water filled outside the market committee office and at the gate of the grain market.

Kurukshetra News: मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर और अनाज मंडी के गेट पर भरा पानी

Tue, 02 Jul 2024 07:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 02 Jul 2024 07:26 AM IST
विज्ञापन
Water filled outside the market committee office and at the gate of the grain market.
बाबैन। मानसून की पहली बरसात से जहां किसानों के चेहरों पर रौनक आई है वहीं यह बरसात व्यापारियों के लिए आफत बन गई हैं। पानी निकासी नहीं होने से बारिश का पानी मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर और अनाज मंडी के गेट और अन्य कई स्थानों पर भर गया। जिससे व्यापारियों और किसानों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन


पानी भरने से मार्केट कमेटी के कर्मचारियों के साथ कार्य करवाने के लिए आने वाले लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही हैं। अनाज मंडी के व्यापारियों का कहना है कि बारिश के होते ही सड़कों पर जल भराव हो जाता है, पानी की निकासी का कोई सही प्रबंध नहीं हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारियों व किसानों की समस्या को देखते हुए पानी की निकासी का उचित प्रबंध जल्द से जल्द किया जाना चाहिए। अनाज मंडी के प्रधान हरिकेश सैनी का कहना है कि अनाज मंडी में पानी कि निकासी सही ढ़ग से नही हुई हैं, जिससे अनाज मंडी के गेट व सडक़ों पर बारिश होने से जलभराव हो जाता है। इस समस्या के समाधान के लिए प्रशासन को उचित कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed