फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Watchman held hostage at gunpoint, looted of lakhs

Kurukshetra News: बंदूक के बल पर चौकीदार को बंधक बना लाखों की लूट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 02:42 AM IST
विज्ञापन
Watchman held hostage at gunpoint, looted of lakhs
शाहाबाद। खानपुर के पास खेत में चौकीदार पर बंदूक तानकर लुटेरे करीब 13 लाख रुपये के पाइप गाड़ी में भरकर ले गए। इस दौरान बदमाशों ने चौकीदार को चारपाई पर उल्टे मुंह जबरन लिटाकर उसके ऊपर कंबल डाल दिया। उसका मोबाइल भी छीन लिया। साथ ही कंबल हटाने या शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। करीब तीन घंटे बाद जब चौकीदार को बदमाशों के जाने का अहसास हुआ तो उसने कंबल हटाकर मालिक को घटना की सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची सीआईए और फॉरेंसिक की टीमों ने जांच पड़ताल की। मामले में बंधक बनाकर लूटपाट का केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


खेत मालिक नरेन्द्र पंजैल ने बताया कि शाहाबाद-पिपली जीटी रोड पर जाट धर्मशाला के पास उसके खेत में ट्यूबवेल का नया कनेक्शन लगा है। काम पूरा होने के बाद सोमवार को मशीन मैन ने लोहे के 43 पाइप निकाल कर बाहर रख दिए थे। एक पाइप का वजन करीब ढाई क्विंटल था। इस दौरान मंगलवार को रात्रि करीब दो बजे उनका चौकीदार पोला सिंह निवासी गांव त्योड़ा खेत में था। तभी वहां कुछ बदमाश आ धमके और चौकीदार पर बंदूक तानकर उसे चारपाई पर उल्टा मुंह कर सोने के लिए कहा। फिर ऊपर से कंबल डाल दिया। साथ ही उठने पर गोली मारने की धमकी दी। तड़के करीब साढ़े पांच बजे चौकीदार पोला ने जब देखा कि लुटेरे वहां से चले गए हैं, तो उसने किसी तरह उन्हें सूचना पहुंचाई। इसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


ट्यूबवेल लगाने के काम में जुटे मशीन मालिक चतर सिंह ने बताया कि एक पाइप का वजन करीब ढाई क्विंटल है और लंबाई करीब 10 फीट है। एक पाइप को 6-7 आदमी बड़ी मुश्किल से उठाते हैं और इन पाइपों को बड़े कैंटर में ही ले जाया जा सकता है। चतर सिंह ने बताया कि उनकी लेबर को भी पाइप गाड़ी में लोड करने में 3-4 घंटे लगते है। ऐसे में लुटेरे भी यहां 3-4 घंटे रुके होंगे और पाइपों को गाड़ी में लादने में हैड्रा का इस्तेमाल भी किया गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीआईए और फॉरेंसिक टीमों ने किया मौका मुआयना

वारदात की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी रणधीर सिंह और थाना प्रभारी राजपाल ने घटनास्थल का दौरा कर आलाधिकारियों को इसकी सूचना दी। इसके पश्चात फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक तथ्य जुटाए। सायं के समय जिला अपराध शाखा की टीमें भी मौके पर पहुंची। पुलिस सड़क के आस-पास सीसीटीवी कैमरों की मदद से लुटेरों तक पहुंचने का प्रयास करती रही, मगर वहां आबादी न होने के कारण सीसीटीवी कैमरा भी कहीं नजर नहीं आया।




जल्द बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा : थाना प्रभारी

थाना प्रभारी राजपाल ने कहा कि मशीन मालिक चतर सिंह की शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा-382 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस और सीआईए टीमें मामले की जांच कर रही हैं। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed