फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Was going from Ludhiana to Aurangabad for Chhath Puja, died after falling from train

Kurukshetra News: छठ पूजा के लिए लुधियाना से औरंगाबाद जा रहा था, ट्रेन से गिरने पर हुई मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Was going from Ludhiana to Aurangabad for Chhath Puja, died after falling from train
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। खानपुर जाटान गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर मिले युवक के शव की पहचान बिहार के औरंगाबाद जिला के गांव अरंडा के रहने वाले करीब 18 वर्षीय पंकज यादव के रूप में हुई है, जिसके शव का अंतिम संस्कार शाहाबाद में ही कराया गया।
विज्ञापन

मृतक के परिजनों के मुताबिक पंकज व उसके दो दोस्त लुधियाना में एक फैक्ट्री में मजदूरी करते थे। यहां से वे 12 नवंबर को छठ पूजा में शामिल होने अपने घर के लिए रवाना हुए थे। वे ट्रेन में वे सवार हो गए। उसके दोनों दोस्तों ने गांव पहुंचकर बताया कि ट्रेन में बहुत ज्यादा भीड़ थी। वे दोनों डिब्बे के बीच में पहुंच गए थे जबकि पंकज खिड़की तक ही रह गया था। अंबाला से चलने के बाद दिल्ली पहुंचने पर जब ट्रेन रुकी तो उन्होंने पंकज की तलाश शुरू की, जिस दौरान वहां कई यात्रियों ने बताया कि वह कुरुक्षेत्र के पास ही ट्रेन से गिर गया था। इसके बाद परिजनों ने वहां स्थानीय पुलिस से संपर्क किया तो उनके पास भी सूचना पहुंची। गत रात को परिजनों को लेकर पुलिस टीम यहां पहुंची और शव की शिनाख्त की। जीआरपी थाना प्रभारी ओमप्रकाश का कहना है कि परिजनों द्वारा शव का अंतिम संस्कार भी शाहाबाद में ही करवा दिया गया।
विज्ञापन



प्लेटफार्म पर मृत मिला बुजुर्ग
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर देर शाम एक बुजुर्ग का शव बरामद हुआ है, जिसे पोस्टमार्टम के लिए लोक नायक जयप्रकाश नागरिक अस्पताल के मोर्चरी हाउस में रखवाया गया। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि फुट ओवर ब्रिज के नीचे प्लेटफार्म नंबर चार पर करीब 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिला है, जो साधु के वेश में था। मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed