फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Warning of locking the Tehsil office

तहसील कार्यालय पर ताला जड़ने की चेतावनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Warning of locking the Tehsil office
अपनी मांगों के समर्थन में भाकियू कार्यकर्ता सड़क से धरना खत्म करके तहसील में जा डटे। यहां उन्होंने नायब तहसीलदार के तबादले की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। दरअसल, भारतीय किसान यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर साढ़े तीन घंटे तक शाहाबाद थाने का घेराव किया। किसान थाने के सामने लिंक रोड पर दोपहर 12 बजे से साढ़े तीन बजे तक धरना लगा कर बैठे रहे। इस कारण वहां से गुजरने वाले यातायात को भी डायवर्ट करना पड़ा।
विज्ञापन

भाकियू किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज किए गए मामलों को वापस लेने, गांव नलवी में एक किसान पशुपालक की चोरी हुई दो भैंसों की रिकवरी न होने, कलसानी गांव से किसान के स्टोर से लोहे की चोरी हुए प्लेटों में किसी तरह की कार्रवाई न होना, घटिया बीज के कारण किसानों की खराब हुई सूरजमुखी पर संबंधित कंपनी पर जांच करके कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे। सूचना पर एएसपी कर्ण गोयल और एसडीएम कपिल शर्मा किसानों के बीच पहुंचे और किसानों को बातचीत करने का न्योता दिया। तब किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल थाना में अधिकारियों से बातचीत के लिए पहुंचा। यहां एएसपी कर्ण गोयल ने किसानों की इन चार मांगों पर सहमति जता कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, लेकिन इसी दौरान किसान नायब तहसीलदार की किसी बात को लेकर खफा होकर थाने का घेराव खत्म करके नायब तहसीलदार भारती के तबादले की मांग को लेकर तहसील कार्यालय में स्थाई धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

भाकियू प्रेस प्रवक्ता राकेश बैंस व जसबीर सिंह मामूमाजरा ने कहा कि सुबह के समय किसान ज्ञापन देने के लिए तहसील कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन काफी देर धरना देने के बाद कोई अधिकारी ज्ञापन लेने के लिए किसानों के बीच नहीं पहुंचा तो मजबूरन किसानों को थाने का घेराव करना पड़ा। जब किसान लोकतंत्र व जनहित की बात करते हैं तो नायब तहसीलदार का यही जवाब होता है कि किसान सही ढंग से बात नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहाबाद में पिछले कुछ महीनों में हुई अवैध रजिस्ट्रियों की भी जांच की जाए। भ्रष्टाचार फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। चेतावनी दी कि जब तक नायब तहसीलदार की बदली नहीं होगी तब तक किसान तहसील कार्यालय में डटे रहेंगे और धरना जारी रहने तक नायब तहसीलदार को तहसील में न आने दिया जाए। अगर धरने के दौरान नायब तहसीलदार तहसील कार्यालय आती है तो किसान तहसीलदार कार्यालय के कमरे पर ताला जड़ देंगे। इस मौके पर सुखचैन सिंह, पवन कुमार, हरकेश, पंकज, जसबीर, हाकम सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

एसडीएम कपिल शर्मा ने किसानों ने धरना खत्म करने की अपील की। एसडीएम ने कहा कि अगर किसी से गलती हुई है तो वह अपनी तरफ से खेद व्यक्त करते हैं लेकिन इस मामले को तूल न देते हुए धरना समाप्त किया। किसान अपना ज्ञापन उन्हें सौंप सकते हैं और उनके ज्ञापन को संबंधित अधिकारी तक पहुंचाया जाएगा, लेकिन किसान नायब तहसीलदार भारती के तबादले की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed