फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Waiting for rain, farmers worried, people suffering from humid heat

Kurukshetra News: बारिश का इंतजार, किसान चिंतित, उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Waiting for rain, farmers worried, people suffering from humid heat
कुरुक्षेत्र। अमीन रोड के साथ खड़ी धान की फसल। संवाद
कुरुक्षेत्र। क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आसमान में बादलों की आवाजाही लगातार बनी हुई है, पर बारिश नहीं हो रही है। इससे किसानों की चिंता बढ़ रही है। खेतों में खड़ी फसलों को पानी का इंतजार है। रविवार को दिनभर उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। दयालपुर के किसान परमजीत सिंह, सतनाम सिंह और राजा राम के अनुसार, अच्छी बारिश न होने पर खरीफ की फसलों पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। खेतों में नमी की कमी बनी हुई है। कृषि विशेषज्ञ कर्मचंद ने बताया कि इस पूरे सप्ताह बारिश के आसार हैं। इससे धान की फसल को बड़ा फायदा मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed