फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   VR theatre facility will start in Panorama from today

Kurukshetra News: आज से पैनोरमा में शुरू होगी वीआर थिएटर सुविधा

Mon, 18 May 2026 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Mon, 18 May 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
VR theatre facility will start in Panorama from today
कुरुक्षेत्र। वीआर थिएटर में फिल्में देखते दर्शक। स्वयं
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर आज से कुरुक्षेत्र पैनोरमा एवं विज्ञान केंद्र में अत्याधुनिक वीआर थिएटर सुविधा शुरू की जाएगी। इसका उद्घाटन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा करेंगे। राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार की इकाई कुरुक्षेत्र पैनोरमा एवं विज्ञान केंद्र के केंद्र प्रमुख डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि वीआर थिएटर में दर्शकों को गगन यात्रा, हिडन जेम्स, इन्क्रेडिबल इंडिया और लाइफ इन 2050 जैसी चार फिल्मों के विकल्प मिलेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वीआर हेड माउंटेड डिस्प्ले और मूवेबल चेयर्स के माध्यम से दर्शकों को 6 डी अनुभव मिलेगा, जिससे उन्हें ऐसा महसूस होगा मानो वे खुद उस आभासी दुनिया का हिस्सा हों। डॉ. सोनी ने कहा कि कुरुक्षेत्र में इस विश्वस्तरीय सुविधा का शुरू होना बड़ी उपलब्धि है। यह संग्रहालयों में आधुनिक तकनीक और नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित होगा।
विज्ञापन


शिक्षा अधिकारी सुजीत कुमार ने बताया कि वीआर थिएटर के माध्यम से विज्ञान, इतिहास, अंतरिक्ष और समुद्री जीवन जैसे विषयों को रोचक तरीके से प्रस्तुत किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों और अन्य दर्शकों को मनोरंजन के साथ ज्ञानवर्धक अनुभव भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



बॉक्स
आज फ्री रहेगी संग्रहालय में एंट्री : केंद्र प्रमुख
केंद्र प्रमुख डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सभी वर्गों के लिए केंद्र में प्रवेश टिकट निशुल्क उपलब्ध रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोग विज्ञान, संग्रहालय एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों से जुड़ सकें। उन्होंने बताया कि एलियन होराइजन 3 डी फिल्म दर्शकों को अंतरिक्ष, विज्ञान एवं कल्पनाशील तकनीक की रोमांचकारी यात्रा का अनुभव कराएगी। यह विशेष प्रस्तुति बच्चों, युवाओं एवं परिवारों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed