फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Voting today, 17 lakh 94 thousand 300 voters of Lok Sabha constituency will decide the fate of 31 election warriors.

Kurukshetra News: मतदान आज, लोकसभा क्षेत्र के 17 लाख 94 हजार 300 मतदाता तय करेंगे 31 चुनावी योद्धाओं का भाग्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 06:19 AM IST
विज्ञापन
Voting today, 17 lakh 94 thousand 300 voters of Lok Sabha constituency will decide the fate of 31 election warriors.
कुरुक्षेत्र। लोकसभा चुनाव आज होंगे, जिसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रात: सात बजे से सायं छह बजे तक मतदान होगा। कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के 17 लाख 94 हजार 300 मतदाता अपने मत का प्रयोग करते हुए चुनावी रण उतरे 16 आजाद सहित 31 प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे। जिसमें नौ लाख 40 हजार 815 पुरुष मतदाता, आठ लाख 53 हजार 461 महिला मतदाता और 24 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल है।
विज्ञापन

लोकसभा क्षेत्र में नौ विधानसभा क्षेत्र शामिल है, जिनमें चार विधानसभा क्षेत्र कैथल जिले में है, चार कुरुक्षेत्र जिले में है और एक विधानसभा क्षेत्र रादौर यमुनानगर जिले में है। इन सभी विधानसभा क्षेत्रों में लगभग 47 फीसदी वोट महिलाओं के हैं। इन चुनावों में आठ लाख 53 हजार 462 महिला मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगी।
विज्ञापन




विधानसभा क्षेत्र अनुसार ये हैं मतदाता
लाडवा विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 95 हजार 381 मतदाता हैं, जिनमें 94 हजार 260 महिलाएं और 724 सर्विस मतदाता हैं। शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 71 हजार 257 वोटों में से 81 हजार 648 हजार महिला मतदाता शामिल हैं, जबकि 589 सर्विस मतदाता हैं। थानेसर विधानसभा क्षेत्र में कुल दो लाख 14 हजार 133 मतदाताओं में से एक लाख तीन हजार 213 महिलाएं व 468 सर्विस मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिहोवा विधानसभा क्षेत्र में कुल एक लाख 86 हजार 206 में से 89 हजार 552 महिलाएं और 553 सर्विस मतदाता शामिल हैं। जिला कुरुक्षेत्र में कुल सात लाख 66 हजार 977 मतदाताओं में से तीन लाख 86 हजार 673 महिला मतदाता शामिल हैं। वहीं, जिला कैथल की गुहला विधानसभा क्षेत्र में कुल एक लाख 92 हजार 625 मतदाता हैं, इनमें से 91 हजार 889 वोटर महिलाएं तथा 354 सर्विस मतदाता हैं। कलायत विधानसभा क्षेत्र में दो लाख 14 हजार 607 में से एक लाख 765 वोटर महिलाएं और 1048 सर्विस मतदाता शामिल हैं। कैथल विधानसभा क्षेत्र में दो लाख 19 हजार 994 वोटों में से एक लाख चार हजार 582 महिला मतदाता और 538 सर्विस मतदाता शामिल हैं, जबकि पूंडरी विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 92 हजार 58 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे, इनमें से 90 हजार 742 वोट महिलाएं और 692 वोट सर्विस मतदाता हैं। इसी प्रकार रादौर विधानसभा क्षेत्र में दो लाख आठ हजार 39 मतदाताओं में 96 हजार 810 महिला मतदाता व 556 सर्विस मतदाता शामिल हैं।


ग्रामीण क्षेत्र में 1444 और शहरी क्षेत्र में 404 पोलिंग बूथ पर होगा मतदान
लोकसभा क्षेत्र के शहरी क्षेत्र सहित 892 स्थानों पर 1848 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इनमें ग्रामीण क्षेत्र में 1444 और शहरी क्षेत्र में 404 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। लाडवा विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्र में 197 व शहरी क्षेत्र में 20, शाहाबाद विधानसभा ग्रामीण क्षेत्र में 151 व शहरी क्षेत्र में 34, थानेसर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र में 93 और शहरी क्षेत्र में 111, पिहोवा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र में 168 व शहरी क्षेत्र में 36 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इसी प्रकार कैथल जिले की गुहला विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र में 157 और शहरी क्षेत्र में 42, कलायत विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र में 182 और शहरी क्षेत्र में 27, कैथल विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र में 109 और शहरी क्षेत्र में 106, पूंडरी विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र में 171 और शहरी क्षेत्र में 13 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। यमुनानगर जिले की रादौर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र में 216 और शहरी क्षेत्र में 15 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।


3888 पोलिंग स्टाफ, 1440 पुलिसकर्मी, 948 होमगार्ड करेंगे पोलिंग बूथों पर सुरक्षा
लोकसभा चुनाव के लिए जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच मतदान होगा। चारों विधानसभा क्षेत्रों में 810 बूथों पर सात लाख 66 हजार 977 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे और इन सभी बूथों पर 3888 पोलिंग स्टाफ, 1440 पुलिसकर्मियों, 948 होमगार्ड व सीएपीएफ की चार टुकड़ियों को तैनात कर दिया गया है। चुनाव को सफल बनाने के लिए 63 माइक्रो ऑब्जर्वर, 24 जोनल मैजिस्ट्रेट और 67 सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इसके साथ-साथ 19 पेट्रोलिंग पार्टियां भी हर गतिविधि पर नजर रखेंगी। यह सभी अधिकारी बूथों पर नजर रखेंगे और हर क्षण की रिपोर्ट अपडेट करेंगे।



बूथ के अंदर मोबाइल ले जाने पर रहेगी पाबंदी
प्रात: सात बजे से सायं छह बजे तक मतदाता अपने-अपने बूथ पर जाकर अपने मत का प्रयोग कर सकते हैं। इस दौरान कोई भी व्यक्ति अपने साथ मोबाइल फोन नहीं ले जा सकता है और मतदान केंद्र पर मोबाइल रखने की अनुमति नहीं होगी।




किसी भी गड़बड़ी पर 1950 टोल फ्री नंबर पर करें संपर्क : शांतनु शर्मा
जिला निर्वाचन अधिकारी शांतनु शर्मा का कहना है कि चुनाव को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। जिला प्रशासन द्वारा कंट्रोल रूम स्थापित किया गया ताकि यदि कहीं पर भी चुनाव से संबंधित कोई गड़बड़ी होती है तो उस पर संपर्क करके सूचना दी जा सकती है। यह नंबर 24 घंटे कार्यरत रहेंगे। कंट्रोल रूम के तहत 1950 टोल फ्री नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा 01744-220507 पर सूचना दी जा सकती है। इसी प्रकार कैथल जिले के लिए दूरभाष नंबर 01746-235153 व 1950 पर संपर्क किया जा सकता है। इसी प्रकार रादौर क्षेत्र के लिए दूरभाष नंबर 01732-283412 व 1950 पर संपर्क किया जा सकता है।


चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी व उनके चुनाव चिह्न
पार्टी---- प्रत्याशी---- चुनाव चिन्ह
इनेलो -- अभय चौटाला-- चश्मा
भाजपा -- नवीन जिंदल -कमल
आप---डॉ. सुशील कुमार गुप्ता - झाड़ू
बसपा-- दीपक मेहरा -हाथी
जजपा-- पाला राम -- चाबी
एकम सनातन भारत दल-- महावीर सिंह -- बांसुरी
सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर आफ इंडिया (कम्युनिस्ट)-- ओम प्रकाश--बैटरी
राष्ट्रीय जनशक्ति पार्टी (एकलव्य) -- सतबीर -- कांच का गिलास
समता पार्टी --नरेश कुमार --टेलीफोन
शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) -- खजान सिंह-- बाल्टी
पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) --इंदरजीत काम्बोज--फलों से युक्त टोकरी
लोकतांत्रिक लोक राज्यम पार्टी --सतनाम -- माचिस की डिब्बी
राष्ट्रीय गरीब दल -- प्रदीप सैनी -- बल्लेबाज
भारतीय आशा पार्टी -- सतीश कुमार -- ऑटो रिक्शा
ग्लोबल रिपिब्लिकन पार्टी -- ओम प्रकाश इंदल-- गैस सिलिंडर

आजाद -- अनिल --सेब
आजाद--अश्वनी शर्मा हरितवाल - फूल गोभी
आजाद--फूल सिंह -- चारपाई
आजाद-- वरुण गुप्ता -- बैट
आजाद-- जयप्रकाश शर्मा -- हेडफोन
आजाद--जय कुमार -- गन्ना किसान
आजाद-- पताशो देवी -- चक्की
आजाद-- रमेश चंद्र खटकर -- करनी
आजाद--अमित मलिक -- ब्लैक बोर्ड
आजाद-- सेवा सिंह -- सिलाई की मशीन
आजाद-- महेश चंद -- सितार
आजाद-- मंगत राम -- डोली
आजाद-- रामदिया -- केतली
आजाद-- विशाल कुमार -- कंप्यूटर
आजाद-- सुरेन्द्र चहल -- आईसक्रीम
आजाद-- सन्नी --रोड रोलर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed