फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Vote counting forms reached 70% of voters; BJP and Congress appointed 810 BLAs each.

Kurukshetra News: 70 फीसदी मतदाताओं तक पहुंचे गणना फार्म, भाजपा-कांग्रेस ने नियुक्त किए 810-810 बीएलए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Vote counting forms reached 70% of voters; BJP and Congress appointed 810 BLAs each.
कुरुक्षेत्र। जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है। निर्वाचन विभाग की टीमों ने अब तक करीब 70 फीसदी मतदाताओं तक गणना फार्म पहुंचा दिए हैं। अभियान में राजनीतिक दल भी सक्रिय हो गए हैं और तीन दलों ने अपने बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त कर दिए हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार जिले में 7 लाख 83 हजार 831 मतदाता हैं। इनमें से 5 लाख 47 हजार 927 मतदाताओं को गणना फार्म वितरित किए जा चुके हैं। फार्म भरवाने और सत्यापन के लिए 810 बीएलओ घर-घर जाकर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में राजनीतिक दलों की भागीदारी भी बढ़ी है। अब तक भाजपा और कांग्रेस ने 810-810 तथा इनेलो ने 185 बीएलए नियुक्त किए हैं। ये बीएलए बूथ स्तर पर बीएलओ की मदद करेंगे। निर्वाचन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अभियान का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से बाहर न रहे और अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाडवा विधानसभा क्षेत्र में 217, शाहाबाद में 185, थानेसर में 204 और पिहोवा में 204 बीएलओ तैनात किए गए हैं। ये टीमें लगातार घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रही हैं। निर्वाचन विभाग का दावा है कि आने वाले दिनों में शेष मतदाताओं तक भी गणना फार्म पहुंचा दिए जाएंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने राजनीतिक दलों और आमजन से अभियान में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क भी स्थापित की गई है, जहां पुनरीक्षण अभियान से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed