{"_id":"6ad5304b3773d9367603efa6","slug":"volleyball-yamunanagar-team-emerges-as-champion-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-162906-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबॉल : यमुनानगर की टीम बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉलीबॉल : यमुनानगर की टीम बनी चैंपियन
विज्ञापन
बाबैन। गांव संघौर की सांगवान एकेडमी में ऑल ओपन वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें सराबी (यमुनानगर) की टीम ने एससीआर एकेडमी को हराकर फाइनल मुकाबला जीत लिया। सराबी टीम ने 25-18 और 25-22 के अंतर से यह खिताब अपने नाम किया।
इस प्रतियोगिता में कुल 25 टीमों ने हिस्सा लिया। जूनियर विंग के अंडर-14 आयु वर्ग में 15 टीमों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। जूनियर विंग के अंडर-14 वर्ग में आदर्श एकेडमी ने पहला स्थान हासिल किया। सांगवान एकेडमी की टीम इस वर्ग में दूसरे स्थान पर रही।
समाजसेवी मास्टर शिंदरपाल ने युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। मास्टर शिंदरपाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखते हैं। खेल अनुशासन, मेहनत और टीम भावना की सीख देते हैं। पुलिस विभाग के पूर्व इंस्पेक्टर जरनैल सिंह ने अनिल सांगवान के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि अनिल सांगवान युवाओं को कड़ी मेहनत करवाकर बेहतर प्रशिक्षण दे रहे हैं।